Tech Tips: फोल्डेबल फोन खरीदने से पहले उसे सुरक्षित रखने का तरीका भी जानें, नहीं तो पैसे होंगे बर्बाद
Foldable Phone Protection: फोल्डेबल फोन को रखना आसान काम नहीं है, क्योंकि इन्हें सामान्य स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपके पास फोल्डेबल स्मार्टफोन है, तो उसे सुरक्षित और लंबे समय तक बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए।

विस्तार
साल 2019 से फोल्डेबल फोन भारतीय बाजार में आ गए हैं। फोल्डेबल फोन की डिजाइन के कारण लोगों में इसका खासा क्रेज है। इनकी डिजाइन ही इतनी आकर्षक है कि लोग फोल्डेबल फोन खरीदने के लिए बेचैन रहते हैं लेकिन फोल्डेबल फोन को रखना आसान काम नहीं है, क्योंकि इन्हें सामान्य स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपके पास फोल्डेबल स्मार्टफोन है, तो उसे सुरक्षित और लंबे समय तक बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए।
1. फोल्डेबल स्क्रीन की देखभाल करें
फोल्डेबल फोन की स्क्रीन में कई परतें होती हैं, जिनमें से कुछ इसे अतिरिक्त मजबूती देती हैं। लेकिन, यह सामान्य फोन की तुलना में अधिक नाजुक होती है, खासकर हिंज (hinge) के पास।
सावधानी से खोलें और बंद करें:
हिंज को अधिक मोड़ने से बचें क्योंकि यह टूटने की संभावना बढ़ा सकता है।गंदगी से बचाएं:हिंज के पास धूल और कण फंस सकते हैं, जो समय के साथ स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
2. फोन को साफ रखें
फोन को बंद करने के बाद अंदर धूल या गंदगी फंस सकती है। यह स्क्रीन पर दबाव डालने पर नुकसान पहुंचा सकती है।
नियमित सफाई करें: एक सूखे और मुलायम कपड़े से हिंज और स्क्रीन के किनारों को साफ करें।