Father’s Day 2022: सेफ मैसेजिंग के लिए WhatsApp ने बताए ये टिप्स, अपने पापा को जरूर बताएं
व्हाट्सएप के मुताबिक इंटरनेट की इस दुनिया में सभी लोगों को बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। किसी भी मैसेजे की सच्चाई को पता लगाने से लेकर अपने व्हाट्सएप अकाउंट की सेफ्टी के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए।

विस्तार
19 जून 2022, फादर्स डे (Fathers Day 2022) के खास मौके पर मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने कुछ सेफ्टी टिप्स दिए हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक इंटरनेट की इस दुनिया में सभी लोगों को बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। किसी भी मैसेज की सच्चाई को पता लगाने से लेकर अपने व्हाट्सएप अकाउंट की सेफ्टी के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। WhatsApp ने फादर्स डे के खास मौके पर ऑनलाइन सेफ्टी के लिए को लेकर कुछ टिप्स साझा किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....
WhatsApp ने फॉरवर्ड मैसेज को लेवल करना शुरू कर दिया। यदि आपके पास कोई फॉरवर्डेड मैसेज आता है तो उसके साथ फॉरवर्डेड लिखा होगा। ऐसे मैसेज से बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है और ऐसे मैसेज की पड़ताल किए बिना किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। फॉरवर्डेड मैसेज के फर्जी होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
व्हाट्सएप ने भारत में फैक्ट चेकिंग के लिए 10 संस्थाओं के साथ साझेदारी की है जो किसी मैसेज की सत्यता की जांच करते हैं। इसके अलावा आप IFCN WhatsApp चैटबॉट को भी मैसेज भेजकर किसी मैसेज की सच्चाई जान सकते हैं। ऐसे में अपने पापा को भी इस फीचर के बारे में जरूर बताएं।