फेसबुक ने जारी किया नया टूल, ऐसे चेक करें कैम्ब्रिज एनालिटिका ने आपका फेसबुक डाटा लिया है या नहीं?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Apr 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Facebook’s tool to check if your data was accessed by Cambridge Analytica is now LIVE…
facebook data

    कैम्ब्रिज एलानिटिका द्वारा फेसबुक यूजर्स के डाटा लीक होने के बाद फेसबुक ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में कई बदलाव किए है। वहीं अब कंपनी एक टूल को लाइव कर दिया है जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने आपके डाटा का इस्तेमाल किया है या नहीं?

    फेसबुक ने इसकी जानकारी अपने हेल्प सेंटर के ब्लॉग में दी है। फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा है कि हाल ही में हमने अन्य वेबसाइट और ऐप द्वारा आपके डाटा के गलत इस्तेमाल ना होने के लिए कई कदम उठाए हैं। वहीं अब आप इस लिंक पर क्लिक करके चेक सकते हैं कि आपका फेसबुक डाटा कैमब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किया गया है या नहीं। अपना डाटा चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

    विज्ञापन

    अब आपको थोड़ा नीचे आने पर सेटिंग्स का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल के ऐप और वेबसाइट सेटिंग्स में जाएंगे। वहां आपको दिख जाएगा कि कौन-कौन-सी वेबसाइट और ऐप आपका डाटा एक्सेस कर रहे हैं। इसकी एक लिस्ट भी आपको दिख जाएगी। वहां से आप उन ऐप को हटा भी सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें