काम की बात: आपके नाम पर कोई और तो नहीं कर रहा सिम कार्ड का इस्तेमाल? 5 मिनट में ऐसे पता करें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 16 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

इस रिपोर्ट में हम आपको मोबाइल नंबर की मदद से Sim Card का स्टेटस जानने और आपके नाम पर कितने कनेक्शन हैं जैसी जानकारी देखने के बारे में बताएंगे।

Easy Trick to Check Your Sim Is Not Using by Someone Else
how many sim card registered on your id - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आजकल किसी के आधार नंबर या किसी अन्य आईडी कार्ड से फ्रॉड करना बहुत ही आसान हो गया है। आपकी आईडी का उपयोग करके फर्जी सिम (Sim) ली जा सकती है और उसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपको भी इस बात का संदेह है कि आपके नाम से कोई और सिम कार्ड का उपयोग कर रहा है, तो यह रिपोर्ट आपके बड़े काम की होने वाली है। इस रिपोर्ट में हम आपको मोबाइल नंबर की मदद से सिम कार्ड का स्टेटस जानने और आपके नाम पर कितने कनेक्शन हैं जैसी जानकारी देखने के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    हम आपको जिस सुविधा के बारे में बता रहे हैं वो सुविधा दूरसंचार विभाग ने दी है। इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से आप यह जान सकेंगे कि आपके नाम से कोई अन्य सिम कार्ड चल रहा है या नहीं। इसके लिए आपको मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से सरकारी वेबसाइट tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाना है।

    यहां आपको एक बॉक्स में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही आपकी स्क्रीन पर उन सभी चालू मोबाइल नंबर की जानकारी आ जाएगी, जो आपकी आईडी से लिंक हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें