Tech Tips: फोन चार्जिंग के दौरान ना करें ये आम गलती, होगा बड़ा नुकसान
आपको जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल चार्जिंग की आपकी कुछ आदतें हीं आपके फोन और बैटरी दोनों को खरीब कर रही हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी और फोन दोनों को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

विस्तार
यदि आप हम आपसे यह कहें कि आप गलत तरीके से स्मार्टफोन चार्ज करते हैं तो आप कहें क्या मजाक है। इतने साल से मोबाइल चला रहा हूं और आप मुझे फोन चार्ज करने का तरीका बताने चले हैं? दरअसल समस्या ऐसी है जिसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी ही नहीं है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के बाद भी सभी लोग चार्जिंग को लेकर परेशान हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल चार्जिंग की आपकी कुछ आदतें हीं आपके फोन और बैटरी दोनों को खरीब कर रही हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी और फोन दोनों को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- असली चार्जर का इस्तेमाल करें:हमेशा असली और फोन को सपोर्ट करने वाले चार्जर का ही इस्तेमाल करें। मार्केट से कोई भी चार्जर खरीदकर उसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
- अधिकतम चार्जिंग से बचें:अपने मोबाइल को अधिकतम चार्जिंग से बचाएं, यानी 80-90% तक ही चार्ज करें।
- फास्ट चार्जिंग से बचें:फास्ट चार्जिंग ही बैटरी की लाइफ को खत्म करती है। 20 वॉट तक के चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गर्मी से बचें:मोबाइल को गर्म स्थानों या सीधे सूरज की रौशनी में ना रखें, क्योंकि अधिक गर्मी बैटरी के कारण बैटरी फुल सकती है और खराब भी हो सकती है।
- पार्सल स्कैम: ठगों ने प्रोफेसर साहब को जाल में फंसाया, अकाउंट से निकले 7.9 लाख रुपये
- फायदे की बात: यहां से करें मोबाइल रिचार्ज, नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
- Meta AI: भारत में भी लॉन्च हुआ मेटा एआई, अब गूगल और चैटजीपीटी की बढ़ेगी मुसीबत
- 2FA: अपने सोशल मीडिया अकाउंट जरूर ऑन करें यह फीचर, नहीं होंगे हैकिंग के शिकार