Covid 19: क्या आपको भी दो डोज के बाद नहीं मिला सर्टिफिकेट, यहां जानें समाधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Mar 2022 11:29 AM IST
सार

कोविन पोर्टल पर लॉगिन करके रेज “raise an issue” पर क्लिक करें और “merge multiple first dose provisional certificates” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उन्हें फाइनल सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

विज्ञापन
Covid 19 Option to Download Certificate Is Not Coming Even After Applying Both Doses
vaccine certificate - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर कोई लोग शिकायत कर रहें कि दोनों डोज लेने के बाद भी उन्हें कोविन पोर्टल या व्हाट्सएप के जरिए वैक्सीन का सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे करोड़ों लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है लेकिन कोविन पोर्टल पर एक ही डोज दिख रहा है जिसकी वजह से वे अपना फाइनल सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। यदि आपको याद हो तो सरकार ने इस समस्या का समाधान बताया था।

    कोविड वैक्सीन प्रशासन पर अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने अपने एक बयान में कहा था कि कोविन पोर्टल पर किसी को रजिस्ट्रेशन करने और लॉगिन करने से रोका नहीं जा सकता है। कुछ लोगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से दो बार रजिस्ट्रेशन किए हैं जिसकी वजह से दो डोज लेने के बाद भी उन्हें फाइनल सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ऐसे लोगों से गुजारिश है कि वे कोविन पोर्टल पर लॉगिन करके रेज “raise an issue” पर क्लिक करें और “merge multiple first dose provisional certificates” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उन्हें फाइनल सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आपने वैक्सीन का दोनों डोज लगवा लिया है और आपके वैक्सीन सर्टिफिकेट में किसी तरह की कोई गलती है जैसे लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि की गलती तो अब सरकार ने इसमें ऑनलाइन सुधार की सुविधा दे दी है। वैक्सीन सर्टिफिकेट की किसी भी गलती को आप घर बैठे सुधार सकते हैं। आइए इसकी पूरी प्रोसेस जानते हैं।

    • सबसे पहले http://cowin.gov.in पर जाएं।
    • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • अब उस आईडी को सेलेक्ट (मल्टीपल रजिस्ट्रेशन की स्थिति में) करें जिसमें सुधार करना है।
    • अब आपको आईडी के नीचे Raise an Issue का विकल्प दिखेगा।
    • Raise an Issue पर क्लिक करके आप लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि में सुधार कर सकते हैं।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें