Cooler Cooling Tips: बारिश में कूलर बढ़ा रहा है उमस? आज ही बदलें इस्तेमाल करने का यह तरीका, मिलेगी दमदार ठंडक

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 19 Jul 2026 09:42 AM IST
सार

Cooler in Humid Weather:

मानसून में जब हवा में नमी बढ़ जाती है, तो कई बार कूलर ठंडी हवा देने के बजाय कमरे को और चिपचिपा बना देता है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि कूलर ठीक से काम नहीं कर रहा, जबकि कई बार वजह उसका गलत इस्तेमाल होता है। अगर कूलर को सही तरीके से चलाया जाए, तो उमस वाले मौसम में भी अच्छी ठंडक मिल सकती है। आइए जानते हैं कूलर की कूलिंग बेहतर करने के आसान तरीके...

विज्ञापन
Cooler Tips: Easy Ways Get Better Cooling Even Humid
कूलर कूलिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Humidity Cooling Tips:

    बारिश में जब हवा में ह्यूमिडिटी (नमी) बढ़ जाती है, तो कूलर अक्सर ठंडी हवा देने के बजाय कमरे को चिपचिपा बना देते हैं, जिससे पसीना कम होने का नाम नहीं लेता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटे से बदलाव और सही एयर-फ्लो मैकेनिज्म की मदद से आपका साधारण कूलर उमस भरे मौसम में भी काफी ठंडक दे सकता है? जानिए बंद कमरे में कूलर चलाने की वो कौन सी बड़ी गलती है जो उमस को कई गुना बढ़ा देती है?

    Cooler Cooling Tips: बारिश में कूलर बढ़ा रहा है उमस? आज ही बदलें इस्तेमाल करने का यह तरीका, मिलेगी दमदार ठंडक

    कूलर को सही जगह रखें

    ध्यान रहे कूलर हमेशा ऐसी जगह रखें जहां बाहर की ताजी हवा आसानी से अंदर आ सके। इसीलिए खिड़की या दरवाजे के पास रखना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन होगा, तो नमी बाहर निकलती रहेगी और ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाएगी। बंद कमरे में कूलर चलाने से उमस बढ़ सकती है।

    विज्ञापन

    पानी का सही इस्तेमाल करें

    कूलर में ठंडा पानी डालने से कूलिंग बेहतर महसूस हो सकती है। इसी लालच में लोग जरूरत से ज्यादा पानी भर देते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि इससे हवा में नमी बढ़ सकती है, इसलिए टैंक में संतुलित मात्रा में पानी रखें। साथ ही हर 4–5 घंटे में पानी बदलने से बदबू और गंदगी की समस्या भी नहीं होती।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फैन स्पीड का सही चुनाव करें

    कमरा ठंडा करने की शुरुआत में कूलर को हाई स्पीड पर चलाएं। जब तापमान कम हो जाए, तो स्पीड को मीडियम या लो पर कर दें। इसके अलावा हवा को सीधे शरीर पर आने देने के बजाय दीवार या छत की तरफ मोड़ें, ताकि पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैले।

    कमरे की तैयारी भी जरूरी

    लोग एसी चलाते समय तो दरवाजा या पर्दा बंद कर देते हैं, लेकिन कूलर में खुला ही छोड़ देते है। ध्यान रहे हमेशा दिन के समय पर्दे बंद रखें, ताकि बाहर की गर्म हवा कमरे में न आए। रात में खिड़कियां खोल दें, जिससे ताजी हवा का प्रवाह बना रहे। चाहें तो कूलर के साथ पंखा भी चला सकते हैं। इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है और कूलिंग बेहतर महसूस होती है।

    कूलर की सफाई का रखें ध्यान

    अगर कूलर की जाली या कूलिंग पैड गंदे हैं, तो उसकी कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। इसलिए समय-समय पर पैड और जाली साफ करें। साफ कूलर ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडी हवा देता है।

    जब नमी बहुत ज्यादा हो

    आपके क्षेत्र में ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा है, तो कूलर की क्षमता सीमित हो सकती है। ऐसे हालात में AC बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही हल्के सूती कपड़े पहनें और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें