सर्दियों में AC को बनाएं एयर प्यूरिफायर: बस लगा लें ये 1000 रुपये का फिल्टर, कमरे से दूर होगी जहरीली हवा
Turn AC Into Air Purifier In Winterसर्दियों में बढ़ता प्रदूषण हर किसी के लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसे में 8-10 हजार रुपये का एयर प्यूरीफायर खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता। लेकिन आप अपने घर में लगे स्प्लिट AC को ही एक पावरफुल एयर प्यूरीफायर में बदल सकते हैं। इसके लिए बस आपको 1000 रुपये खर्च करने की जरूरत है। आइए जानते हैं यह स्मार्ट और सस्ता जुगाड़ कैसे काम करता है।

विस्तार
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर (AQI) खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाता है। स्मॉग और धूल के बारीक कणों (PM2.5) से बचने के लिए कई लोग एयर प्यूरीफायर खरीद लेते हैं। लेकिन एक अच्छा एयर प्यूरीफायर न सिर्फ महंगा आता है, बल्कि घर में काफी जगह भी घेरता है।
अगर हम आपसे कहें कि सर्दियों में आपके कमरे की दीवार पर लटका स्प्लिट AC ही आपके लिए एयर प्यूरीफायर का काम कर सकता है, तो शायद आपको यकीन न हो। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस दौर में एक स्मार्ट हैक ऐसा है, जो चंद रुपयों में आपके AC को एक शानदार एयर प्यूरीफायर में बदल सकता है। इसके लिए आपको AC में न कोई मॉडिफिकेशन करना है और न ही मैकेनिक को बुलाकर पैसे खर्च करने हैं। आपको बस बाजार से AC के लिए आने वाला HEPA AC Air Purifier Filter खरीदना है। आइए जानते हैं कि आप महज 1000-1500 रुपये खर्च कर कैसे AC को एयर प्यूरीफायर में बदल सकते हैं।
क्या है AC को प्यूरीफायर बनाने का सीक्रेट?
दरअसल, एयर प्यूरीफायर और एयर कंडीशनर दोनों के काम करने का बेसिक तरीका एक जैसा ही है। दोनों ही मशीनें कमरे की हवा को खींचकर उसे एक फिल्टर के जरिए वापस बाहर फेंकती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि AC हवा को ठंडा करता है, जबकि प्यूरीफायर हवा से धूल-मिट्टी सोखता है।
अगर हम AC के जालीदार फिल्टर के ऊपर एक एडवांस HEPA फिल्टर लगा दें, तो AC कमरे की हवा को खींचेगा और HEPA फिल्टर उस हवा में मौजूद 99% PM2.5, एलर्जी वाले कणों और धुएं को सोखकर एकदम साफ हवा बाहर फेंकेगा।
कैसे करें AC में HEPA फिल्टर इंस्टॉल?
इसे इंस्टॉल करना बेहद आसान है और इसके लिए किसी मैकेनिक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी:
फिल्टर खरीदें:
इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन या मार्केट से एयर प्यूरीफाइंग AC फिल्टर खरीदें जो PM 2.5 कणों को सोखते हों। ये फिल्टर AC के टन के हिसाब से अलग अलग साइज में मिल जाते हैं।
AC की जाली साफ करें:
अपने AC के इनसाइड यूनिट के ऊपर लगे जाली को खोलें और उसे पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें और वापस लगा दें।
फिल्टर लगाएं:
अब खरीदे गए HEPA फिल्टर को AC की जाली के ऊपर रखकर दें।
सर्दियों में कैसे करें इस्तेमाल?
चूंकि सर्दियों में हमें ठंडी हवा नहीं चाहिए होती है, इसलिए आपको AC का कूलिंग मोड ऑन नहीं करना है। आपको बस अपने रिमोट से AC को फैन मोड (Fan Mode) पर चलाना है।
इस मोड में AC का पंखा चलेगा, जो कमरे की हवा को सर्कुलेट करेगा। हवा HEPA फिल्टर से छनकर बाहर आएगी और कुछ ही मिनटों में आपके कमरे का AQI लेवल नीचे आने लगेगा। इससे बिजली का बिल भी केवल एक सामान्य पंखे जितना ही आएगा।
क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
पूरा कवर न करें:
HEPA फिल्टर लगाते समय ध्यान रखें कि जाली को 100% कवर न करें। करीब 70-80% हिस्से पर ही फिल्टर लगाएं। पूरी तरह कवर करने से AC की मोटर पर हवा खींचने का दबाव बढ़ सकता है।
फिल्टर बदलते रहें:
प्रदूषण के स्तर के आधार पर HEPA फिल्टर एक से दो महीने में काले पड़ जाते हैं। जैसे ही ये काले हो जाएं, इन्हें हटाकर नई शीट लगा दें। इसे पानी से साफ कर वापस न लगाएं।
खिड़कियों को रखें बंद:
यह हैक तभी सही तरीके से काम करेगा जब बाहर से प्रदूषित हवा लगातार अंदर न आए। इसलिए बाहर प्रदूषण ज्यादा होने पर खिड़कियां बंद रखें।
- जालंधर हादसा: जानलेवा हादसों में कैसे काम करता है आईफोन का क्रैश डिटेक्शन? हनी सिंह के भतीजे की घटना से जानें
- सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा: अब स्क्रीन पर कोई नहीं झांक पाएगा, पहले से बेहतर मिलेगा प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
- साइक्लोन: आईफोन की छुट्टी करने आया एआई वाला फोन! खुद एप बनाकर काम निपटाएगा, बैकग्राउंड में पूरे करेगा टास्क