Tech Tips: छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बंद नहीं होता विंडोज लैपटॉप, आप न करें ये काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 26 May 2024 07:11 PM IST
सार

लैपटॉप कई बार सही से बंद नहीं होता है। ऐसे में काफी लोग कुछ साधारण सी गलतियां करते हैं, अगर आप इन गलतियों को करेंगे तो लैपटॉप शटडाउन होने में परेशानी आएगी। आगे जानिए आपको किन बातों का ख्याल रखना है।

विज्ञापन
common reasons windows laptop wont shut down
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    अपने पर्सनल काम के लिए या फिर ऑफिस के काम के लिए, आपने कभी न कभी लैपटॉप का इस्तेमाल किया होगा। कई बार लैपटॉप बंद नहीं होता है तो लोग गुस्से में पावर के बटन को बार-बार दबाते रहते हैं। इस वजह से कई बार लैपटॉप के कीबोर्ड पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप अकेले नहीं है। दरअसल काफी लोगों के साथ ऐसा होता है। हालांकि, कुछ सामान्य से कारण हैं, जिनकी वजह से लैपटॉप शटडाउन नहीं होता है। आगे जानिए इसकी जानकारी।

    • अगर लैपटॉप में फास्ट स्टार्टअप सिस्टम ऑन हैं तो कई बार लैपटॉप बंद होने में परेशानी पैदा करता है। लैपटॉप सही से बंद हो जाए, इसके लिए इस सिस्टम को बंद करना होगा।
    • सबसे पहले कंट्रोल पैनल खोलें, पावर के विकलप पर क्लिक करें।
    • पावर बटन क्या करें, इस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद सेटिंग में बदलाव करें।
    • फिर फास्ट स्टार्टअप के बॉक्स को अनचेक करें।

    कई बार देखा गया है कि लैपटॉप में कोई अपडेट लंबित होता है, ऐसे में लैपटॉप सही बंद नहीं होता है। अगर कोई अपडेट हैं तो उसे चेक करें। इसके लिए सेटिंग में जाकर विंडोज अपडेट चेक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें