कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद 

टेक टॉक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 05 Feb 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
camera will translate into any language
कैमरा ट्रांसलेट

    क्या आपने कभी इस बारे में विचार किया है कि किसी हार्ड टेक्स्ट का अपने आप किसी अन्य भाषा में अनुवाद हो जाए? तो इस काम को करने के लिए गूगल ट्रांसलेट ऐप में एक अनूठा फीचर मौजूद है।

    गूगल ट्रांसलेट और ट्रांसलिट्रेशन के बारे में तो हम सभी पहले ही जानते हैं। लेकिन इस फीचर की मदद से किसी तस्वीर के हार्ड टेक्स्ट को कैमरे की मदद से हिंदी या अन्य किसी भाषा में देखा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन पर गूगल ट्रांसलेट ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद आप इनपुट भाषा और आउटपुट भाषा का चुनाव कर लें। भाषा चुनाव के बाद आपके पास इनपुट देने के लिए चार विकल्प हैं।

    विज्ञापन

    आप चाहें तो अंग्रेजी शब्द टाइप कर उसका अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन ट्रांसलेशन, वॉयस ट्रांसलेशन और इमेज ट्रांसलेशन का विकल्प मिलेगा। इमेज ट्रांसलेशन फीचर को शुरू करते ही आपके फोन का कैमरा जादुई ट्रांसलेटर की तरह काम करने लगता है। कैमरा पर टैप करने के बाद सबसे पहले आपको इंस्टेंट कैमरा लैंग्वेज को डाउनलोड करना पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हैंडसेट में मौजूद तस्वीरों का भी अनुवाद कर सकते हैं

    कैमरा ट्रांसलेट
    कैमरा ट्रांसलेट

    इसके डाउनलोड होते ही आपके कैमरे की मदद से गूगल ट्रांसलेट ऐप हार्ड टेक्स्ट को आपकी पसंद की भाषा में अनुवाद कर देगा। आप इस फीचर की मदद से लाइव तस्वीरों पर लिखे टेक्स्ट का अनुवाद कर सकते हैं। इसके साथ ही हैंडसेट में मौजूद तस्वीरों का भी अनुवाद कर सकते हैं। इस फीचर का प्रयोग ऑफलाइन मोड में भी किया जा सकता है, जिसके लिए आपको मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर ऑफलाइन लैंग्वेज को डाउनलोड करना होगा।

    ऑफलाइन लैंग्वेज डाउनलोड होने के पश्चात ही आप इसका प्रयोग कर सकेंगे। आप गूगल के इस फीचर का प्रयोग ऐसे स्थानों पर भी कर सकते हैं, जहां बोली जाने वाली भाषा के बारे में आपको कुछ भी नहीं पता और उसको ऐप में टाइप भी नहीं कर सकते। यह फीचर स्वतः ही टेक्स्ट का अनुवाद कर देगा। हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन ट्रांसलेशन करना बेहद ही आसान है। फोन के स्क्रीन पर निर्धारित बॉक्स में आप अपनी उंगलियों से किसी शब्द को अंग्रेजी में लिखे।

    यह ऐप इस शब्द को पहचानने के बाद सही शब्द का विकल्प आपको मुहैया कराएगा, जिसमें से आप सही शब्द का चयन कर सकते हैं। उस शब्द का अनुवाद ऐप के हिंदी बॉक्स में दिखाई देगा। वॉयस ट्रांसलेशन का प्रयोग करने के लिए माइक आइकन पर टैप करें, फिर शब्दों को बोलें। गूगल आपके द्वारा बोले गए शब्द को पहचान कर उसका अनुवाद कर देगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें