आप भी AI से बना सकते हैं कि शानदार तस्वीरें, यह है सबसे आसान तरीका
Microsoft के Bing के टूल के साथ AI इमेज बनाना बहुत ही आसान है। माइक्रोसॉफ्ट के बिंज को इमेज के लिए DALL-E का सपोर्ट मिला है। यह टूल आपकी कल्पना के आधार पर फोटो तैयार करता है। इस आर्टिकल में हम आपको AI से फोटो बनाने के तरीके बताएंगे...

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI) की फोटोज आजकल खूब वायरल हो रही हैं। हर कोई AI से तस्वीरें बनाना चाहता है। Microsoft के Bing के टूल के साथ AI इमेज बनाना बहुत ही आसान है। माइक्रोसॉफ्ट के बिंज को इमेज के लिए DALL-E का सपोर्ट मिला है। यह टूल आपकी कल्पना के आधार पर फोटो तैयार करता है। इस आर्टिकल में हम आपको AI से फोटो बनाने के तरीके बताएंगे...
सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट Bing AI की साइट www.bing.com/create पर जाएं। इसके बाद अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें। आप इस पर फ्री में अकाउंट बना सकते हैं। इसके बाद इमेज जेनरेटर सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एक चैट बॉक्स खुलेगा जिसमें आपको यह बताना होगा कि आप किस तरह की फोटो बनाना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर आप उसे एक खूबसूरत पार्क लिखकर कमांड दे सकते हैं। आपको हिंदी में नहीं, बल्कि अंग्रेजी में कमांड देना होगा।
इसके बाद Bing AI इमेज जेनरेटर आपको कई तस्वीरों को दिखाएगा जिनमें से आप किसी को अपनी जरूरत के मुताबिक डाउनलोड कर सकते हैं। पहली बार में तो आपको परफेक्ट फोटो नहीं मिलेगी, लेकिन लगातार प्रयास के बाद आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि क्या कमांड देना है। ध्यान रहे कि फोटो की क्वालिटी आपके कमांड पर ही निर्भर करती है।