काम की खबर: कोई और तो नहीं कर रहा आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल, जान लें सिम स्कैम का यह तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 21 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

Sim Swapping: सिम स्वैपिंग इतनी ज्यादा खतरनाक है कि इसकी मदद से आपका बैंक अकाउंट खाली किया जा सकता है और आपको भनक तक नहीं लगेगी।

विज्ञापन
beware of sim swapping scam how to secure with sim card fraud
Sim Swapping Scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर बैंक अकाउंट तक मोबाइल नंबर की अहम भूमिका होती है। बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर की मदद से ही ओटीपी के जरिए पासवर्ड और अन्य बदलाव किए जाते हैं। ऐसे में क्या हो यदि आपकी मोबाइल नंबर और ओटीपी का इस्तेमाल कोई और कर रहा हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भले ही सिम कार्ड आपके फोन में हो लेकिन आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल दूसरा व्यक्ति भी कर सकता है। सिम कार्ड स्वैपिंग और क्लोनिंग की मदद से कोई दूसरा व्यक्ति आपकी सिम का एक्सेस प्राप्त कर सकता है। इसको लेकर कई एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी हैं। चलिए इसे आसान तरीके से समझते हैं।

    सिम स्वैपिंग इतनी ज्यादा खतरनाक है कि इसकी मदद से आपका बैंक अकाउंट खाली किया जा सकता है और आपको भनक तक नहीं लगेगी। दरअसल, इसमें जालसाज पहले कुछ बेसिक डिटेल्स कलेक्ट करते हैं और फिर फर्जी आईडी के जरिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से आपके नंबर की दूसरी सिम जारी करवा लेते हैं।

    विज्ञापन

    दरअसल, स्कैमर्स टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को बताते हैं कि आपका सिम चोरी हो गया या खो गया है और उसे ब्लॉक करवा देते हैं। इसके लिए वह आपकी नकली और इकट्ठी की गई जानकारी का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्हें नंबर जारी होते ही आपका सिम ब्लॉक हो जाता है। इसी पूरी प्रक्रिया को सिम स्वैपिंग कहा जाता है। इसके बाद आपके बैंक खाते से जुड़े सभी ओटीपी उस पर आने लगते हैं और आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें