बेच रहे हैं अपना स्मार्टफोन? Format नहीं Erased कीजिए डेटा

अगर आप अपना स्मार्टफोन या हार्ड डिस्क बेच रहे हैं तो सुनिश्चित कर लें कि इसका डेटा पूरी तरह मिटा दिया गया हो। जरूरी है कि इसे किसी अच्छे सॉफ्टवेयर से Erased किया गया हो, ताकि किसी हैकर या साइबर क्रिमिनल के हाथों आपका संवेदनशील डेटा ना लग जाए। एक स्टडी के मुताबिक, सेकेंड हैंड साइट्स पर मौजूद अधिकतर हार्ड डिस्क में अभी भी गोपनीय डेटा मौजूद है।
स्टडी में कहा गया, "भारत में अधिकतर यूजर्स को मालूम नहीं है कि मोबाइल और हार्ड ड्राइव से डेटा को रिकवर किया जा सकता है। इसलिए डिवाइस को सिर्फ फॉर्मेट करके ना छोड़ दें।" स्टडी से खुलासा हुआ कि भारतीय यूजर्स डेटा को इरेज करने या डेटा वाइप करने के तरीकों से कितने अज्ञान हैं।
इस अध्ययन के लिए सेकेंड हैंड प्रोडक्ट बेचनी वाले कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद हार्ड डिस्क को खरीदा गया था। जो सैंपल कलेक्ट किए गए उसमें 100 फीसदी डेटा संवेदनशील मिला था। विशेषज्ञों ने पाया कि जो भी सेकेंड हैंड डिवाइस लाई गई थी उन्हें सिर्फ फॉर्मेट किया गया था, ना कि सही प्रकार से इरेज किया गया था।