आठ एप में मिला मैलवेयर, कहीं आपने भी तो नहीं किया डाउनलोड, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 17 Jul 2022 11:12 AM IST
सार

Autolycos मैलवेयर यूजर्स की पर्सनल डिटेल की चोरी करता है यहां तक की वह बिना आपकी जानकारी के आपके एसएमएस भी रीड कर रहा होता है।

विज्ञापन
Autolycos malware found in android apps play store how to remove malware from mobile
Autolycos Malware - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल के एप स्टोर पर मौजूद एप पर नया मैलवेयर मिला है। एक सिक्योरिटी रिसर्चर के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर आठ एंड्रॉयड एप में एक नया मैलवेयर पाया गया है, जो बिना यूजर्स की जानकारी के उन्हें प्रीमियम सर्विस की मेंबरशिप दे रहा था। इस मैलवेयर का नाम Autolycos बताया गया है। इन एप को अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी किया है। हालांकि अब इन आठों एप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

    पर्सनल डाटा चुराता है मैलवेयर

    साइबर सिक्टोरिटी फर्म एवीना के सिक्योरिटी रिसर्चर मैक्सिम इंग्राओ ने इस मैलवेयर की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि Autolycos नाम का मैलवेयर की खोज की गई है और यह मैलवेयर गूगल के एप स्टोर के लगभग आठ एप में मौजूद है। Autolycos यूजर्स की पर्सनल डिटेल और डाटा की चोरी करता है, यहां तक की यह मैलवेयर बिना आपकी जानकारी के आपके एसएमएस भी रीड कर रहा होता है। Autolycos रिमोट ब्राउजर पर यूआरएल (URL) एक्सीक्यूट करता है और वेबव्यू (WebView) के बिना ही HTTP रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देता है।

    विज्ञापन

    ये हैं वो आठ एप

    रिसर्चर के अनुसार गूगल प्ले स्टोर के Creative 3D Launcher, Gif Emoji Keyboard, Vlog Star Video Editor, Wow Beauty Camera, Freeglow Camera और Coco Camera v1.1 जैसे एप में यह मैलवेयर पाया गया है। इन एप्स को प्ले स्टोर से 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है। यदि आपके मोबाइल में भी इनमें से कोई एप है तो तुरंत इन्हें अनइंस्टॉल कर दें। हालांकि अब इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे हटाएं मैलवेयर वाले एप

    यदि आपके मोबाइल में भी ये एप हैं तो इस एप को हटाने के लिए आपको एंड्रॉयड डिवाइस की सेटिंग में जाना है। उसके बाद एप सेक्शन में जाएं। वहां एप लिस्ट को अच्छे से चेक करें और बिना जानकारी वाले एप को तुरंत अनइंस्टॉल या फोर्स स्टॉप कर दें। इसके बाद फाइल मैनेजर में जाकर उस एप से जुड़ी सभी फाइल्स को भी डिलीट कर दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें