iPhone Tips: आईफोन बार-बार हो रहा फ्रीज तो ये टिप्स याद कर लें, एपल ने खुद बताए हैं
आईफोन के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत स्क्रीन के फ्रीज होने को लेकर होती है। इस समस्या का समाधान बैटरी निकालकर हो सकता है लेकिन आईफोन में बैटरी को निकालने का कोई ऑप्शन नहीं है।

विस्तार
वैसे तो iPhones की पहचान स्मूथ और लैगफ्री एक्सपेरियंस के लिए है, लेकिन जब आईफोन हैंग होता है तो सारे तरकीब फेल हो जाते हैं। आईफोन के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत स्क्रीन के फ्रीज होने को लेकर होती है। इस समस्या का समाधान बैटरी निकालकर हो सकता है लेकिन आईफोन में बैटरी को निकालने का कोई ऑप्शन नहीं है। अब एपल ने खुद समस्या का समाधान बताया है। आइए जानते हैं...
यदि आईफोन फ्रीज हो गया, बंद नहीं हो रहा है, स्क्रीन काम नहीं कर रही है तो वॉल्यूम डाउन बटन को दबाएं और तुरंत छोड़ें। अब पावर बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक एपल का लोगो स्क्रीन पर नहीं दिख जाता है। यदि इसके बाद भी फोन ठीक नहीं हो रहा है तो एक घंटे के लिए उसे चार्ज में लगाकर छोड़ दें और इसके बाद भी ठीक नहीं हो रहा है तो एपल के सर्विस सेंटर पर जाएं।
पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को करीब 10 सेकेंड तक एक साथ दबाकर रखें। इसके बाद एपल का लोगो स्क्रीन पर आ जाएगा। यदि यह ट्रिक काम नहीं करती है तो फोन को लंबे समय तक चार्ज करें और यदि उसके बाद भी ठीक नहीं हो रहा है तो सर्विस सेंटर पर जाना होगा।
- X Update: एलन मस्क लेने जा रहे बड़ा फैसला, जल्द आएगा डिसलाइक बटन
- यात्रा के लिए सबसे जरूरी टिप्स, खत्म नहीं होगी फोन की बैटरी
- बढ़ सकती है एलन मस्क की मुसीबत: ब्लू टिक पर लगा भ्रामक होने का आरोप, यूरोपीय यूनियन ने खड़े किए सवाल
- LinkedIn Scam: रोमांस स्कैम में फंसी मुंबई की महिला डॉक्टर, ठगों ने लगाया 28 लाख का चूना