Tech Tips: बार-बार भूल जाते हैं जरूरी काम? एंड्रॉयड फोन में ऐसे सेट करें रिमाइंडर, जानिए आसान तरीके
How To Set Reminder In Smartphone:
जरूरी मीटिंग, दवाई का समय या बिजली का बिल बार-बार भूल जाते हैं? Android फोन में मौजूद Google Gemini, Calendar और Tasks जैसे टूल्स कुछ ही सेकंड में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। जानिए कौन-सा तरीका आपके लिए सबसे आसान और सबसे ज्यादा यूजफुल है।

विस्तार
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर जरूरी काम याद रखना आसान नहीं होता। कभी ऑफिस की मीटिंग, कभी किसी का जन्मदिन, तो कभी बिजली का बिल भरने की आखिरी तारीख, छोटी-सी भूल भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आपका Android स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग का जरिया नहीं, बल्कि एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट भी बन सकता है।
Google ने Android यूजर्स के लिए Google Gemini, Google Calendar और Google Tasks जैसे कई ऐसे टूल दिए हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही सेकंड में किसी भी काम के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। तय समय आने पर फोन आपको नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट भी करता है। आइए जानते हैं रिमाइंडर सेट करने के सबसे आसान तरीके।

Google Gemini से सेकंडों में सेट करें रिमाइंडर
- अगर आपके फोन में Google Gemini उपलब्ध है, तो रिमाइंडर सेट करना बेहद आसान हो जाता है। इसके लिए किसी एप को अलग से खोलने की जरूरत नहीं होती। बस "Hey Google" बोलें या स्क्रीन के नीचे बाएं या दाएं कोने से स्वाइप करके Gemini को एक्टिव करें। इसके बाद "Set a reminder" या "Remind me to…" बोलें और साथ में काम और समय बता दें।
- Gemini आपकी कमांड को समझकर रिमाइंडर Google Tasks में सेव कर देता है और इसका नोटिफिकेशन भी देता भी है। अगर आप बोल नहीं सकते, तो Gemini में यही जानकारी टाइप करके भी रिमाइंडर बनाया जा सकता है।

Google Calendar में ऐसे जोड़ें रिमाइंडर
- अगर आप अपना पूरा दिन एक ही जगह प्लान करना पसंद करते हैं, तो Google Calendar बेहतर विकल्प है।
- इसके लिए Google Calendar एप खोलें और नीचे दिए गए '+' आइकन पर टैप करें। अब Task चुनें, काम का नाम लिखें, तारीख और समय तय करें और Save पर टैप कर दें।
- इसके बाद तय समय पर नोटिफिकेशन मिलेगा। चूंकि Google Calendar और Google Tasks एक-दूसरे से सिंक रहते हैं, इसलिए एक जगह बनाया गया टास्क दूसरी जगह भी दिखाई देता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो ऑफिस, ट्रैवल और पर्सनल शेड्यूल को एक साथ मैनेज करते हैं।
- Lava Probuds Xplore 25°: स्मार्ट डिस्प्ले, पॉप-अप केस और 50 घंटे की बैटरी के साथ आए लावा के नए ईयरबड्स
- Samsung Galaxy S27 Ultra: बढ़ती लागत का असर! अपकमिंग फ्लैगशिप से एक कैमरा हटा सकती है कंपनी
- Google Pixel 11 Pro Fold: लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, 12 अगस्त को Samsung की बढ़ेगी टेंशन
- Car Gadgets: जेल और फर्जी केस से बचा सकता है 2000 रुपये का ये छोटा सा डिवाइस, जानें इसके 4 बड़े फायदे