अमेजन के साथ पार्ट टाइम करें काम, हर घंटे मिलेंगे 140 रुपये, ऐसे करें आवेदन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Jun 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Amazon Flex program launched in India, you can deliver packages, know how to apply
amazon delivery - फोटो : yourstory

    भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने लोगों की सहूलियत के लिए एक नया प्रोग्रा पेश किया है। अमेजन के इस प्रोग्राम के तहत भारत का कोई भी नागरिक अमेजन के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करके पैसे कमा सकता है। अमेजन के इस प्रोग्राम का नाम 'अमेजन फ्लेक्स' है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी भारत में डिलीवरी को लेकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। आइए इस प्रोग्राम के बारे में सबकुछ जानते हैं।

    अमेजन में डिलीवरी के लिए ऐसे करें आवेदन

    amazon flex
    amazon flex - फोटो : amazon

    यदि आप अमेजन के फ्लेक्स प्रोगाम से जुड़कर पार्ट टाइम में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करके अपनी कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहलेhttps://flex.amazon.in/पर जाएं और अपनी प्रोफाइल बनाएं। इस पर प्रोफाइल बनाने के बाद आपको अमेजन फ्लेक्स ऐप डाउनलोड करने का एक लिंक मिलेगा। प्रोफाइल वेरिफिकेशन के बाद आपकी ट्रेनिंग होगी और उसके बाद आप सामान की डिलीवरी दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में कर सकते हैं। वहीं इस साल के अंत तक देश के अन्य शहरों में भी अमेजन फ्लेक्स की सेवा लॉन्च होगी।

    विज्ञापन

    डिलीवरी करने वालों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

    amazon flex
    amazon flex - फोटो : amazon

    बता दें कि यदि आप अमेजन के फ्लेक्स प्रोग्राम से जुड़कर प्रोडक्ट्स की डिलीलरी करते हैं तो कंपनी की ओर से आपको दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। वहीं इसके लिए शर्त यह है कि आपके पास बाइक होनी चाहिए और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना भी जरूरी है। साथ ही आपके पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी होना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें