Airtel दे रहा है 2,00,00,000 रुपये जीतने का शानदार मौका, जानें पूरा प्रोसेस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 05 May 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Airtel TV Free Hit Quiz-Based Game launched in India With Cash Prices Worth Over Rs 2 Crore
Airtel TV Free Hit

    रिलायंस जियो की राह पर चलते हुए Airtel ने भी नया इंटरेक्टिव गेम लॉन्च किया है। इस गेम का नाम कंपनी ने Airtel TV Free Hit रखा है जिसे एयरटेल टीवी के जरिए खेला जा सकेगा। इस गेम में हर रोज शाम को आईपीएल 2018 टी20 मैच शुरू होने से पहले 7.30 बजे यूजर्स से कुछ सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर ग्राहकों को कैश प्राइज मिलेगा। आपको किस दिन कितने पैसे मिले, इसकी जानकारी आपको ऐप में ही आपकी प्रोफाइल में मिल जाएगी।

    कैसे खेलें Airtel TV Free Hit गेम ?

    Airtel TV
    Airtel TV
    1. इस गेम की शुरुआत हर रोज शाम को 7.30 बजे होगी।
    2. गेम के शुरू होने के बाद यूजर्स से मैच के बारे में 11 सवाल पूछे जाएंगे।
    3. सवाल के सही जवाब देने पर कैश प्राइज की घोषणा होगी।
    4. विजेता की घोषणा ऐप पर नोटिफिकेशन के जरिए होगी।
    5. केवल एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
    6. गेम केवल एयरटेल टीवी पर ही खेला जा सकेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें