349 रुपए वाले प्लान पर Airtel दे रहा 100% कैशबैक, लेकिन ये है शर्त

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 29 Oct 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Airtel offers 100 Percent Cashback on Rs 349 plan to Compete Reliance Jio
टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए प्लान पेश कर रही हैं

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत यूजर्स 349 रुपए वाले प्लान का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं। हालांकि इसमें कंपनी ने कुछ शर्तें भी शामिल की हैं। यह ऑफर सिर्फ एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए सीमित है। इसके अलावा ग्राहकों को 349 रुपए वाला यह रिचार्ज एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए कराना होगा।

    पढ़ें: यह कंपनी सिर्फ 143रु. में दे रही है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4G डाटा

    कंपनी ने बताया कि 349 रुपए का रिचार्ज कराने पर ग्राहक को 50 रुपए का कैशबैक तुरंत मिल जाएगा। इसके बाद आगे के 6 रिचार्ज पर 50-50 रुपए कैशबैक मिल जाएगा। इस तरह कुल 350 रुपए का कैशबैक ग्राहक को मिलेगा।

    विज्ञापन

    खास बात यह है कि एयरटेल का यह कैशबैक ऑफर रिलायंस जियो दिवाली ऑफर की तरह है, जिसमें कंपनी ने 399 रुपए वाले प्लान पर 100 फीसदी कैशबैक की घोषणा की थी। 399 रुपए वाले प्लान में जियो 70 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 70 जीबी डाटा और अन्य सुविधाएं ऑफर करती है। वहीं एयरटेल के 349 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिन के लिए 28 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें