काम की बात: AC खरीदते समय इन पांच बातों को ना करें नजरअंदाज, रहेंगे फायदे में

मार्च का महीने अभी खत्म भी नहीं हुआ लेकिन गर्मी का कहर शुरू हो गया है। देश के कई इलाकों में तापमान 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में एयर कंडीशनर (एसी) और कूलर की बाजार में मांग बढ़ गई है। आप में से भी कई लोग ऐसे होंगे जो एयर कंडीशनर खरीदने की सोच रहे होंगे, लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि यदि आप एसी खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का आपको ध्यान रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको दिक्कत हो सकती है।

5 स्टार रेटिंग
एसी खरीदते समय 5 स्टार रेटिंग का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है। जितनी ज्यादा रेटिंग वाला एसी खरीदेंगे उतनी ही बिजली की बचत होगी और आपको जेब ढिली नहीं करनी होगी। इसलिए स्टार रेटिंग जरूर चेक करें।

विंडो और स्पिल्टि एसी
विंडो एसी सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में दिक्कत नहीं होती है, लेकिन सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने अब विंडो एसी बनाना बंद कर दिया है। तो आप स्पिल्टि एसी खरीद सकते हैं।