Aadhaar data leak: तुरंत लॉक करें अपना आधार कार्ड, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

इन आधार कार्ड डाटा की बिक्री डार्क वेब पर 80 हजार डॉलर यानी करीब 66,60,264 रुपये में हो रही है। इस कीमत में आपको भारतीय लोगों के पासपोर्ट का डाटा भी मिल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस डाटा लीक के जांच की जिम्मेदारी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) को दी गई है।

विज्ञापन
Aadhaar data leak how to lock your aadhaar card know in hindi
How to Lock Aadhaar - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आधार कार्ड के डाटाबेस में अब तक की सबसे बड़ी सेंध की खबर है। एक अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत के करीब 81.5 करोड़ लोगों का आधार कार्ड डाटा लीक हुआ है जिसकी बिक्री डार्क वेब पर हो रही है। इस डाटा लीक में लोगों के नाम, फोन नंबर, एड्रेस, आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आधार कार्ड डाटा की बिक्री डार्क वेब पर 80 हजार डॉलर यानी करीब 66,60,264 रुपये में हो रही है। इस कीमत में आपको भारतीय लोगों के पासपोर्ट का डाटा भी मिल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस डाटा लीक के जांच की जिम्मेदारी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) को दी गई है। इस डाटा लीक के बाद आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बेहतर यही है कि आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर दें। आइए इसका तरीका बताते हैं....

    विज्ञापन

    ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को कैसे लॉक करें?

    How to Lock Aadhaar
    How to Lock Aadhaar - फोटो : अमर उजाला
    • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं और लॉगिन करें।
    • अब Aadhaar Services सेक्शन से 'Aadhaar Lock/Unlock' पर क्लिक करें।
    • अब 'Lock UID' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • उसके बाद Next के बटन पर क्लिक करें।
    • अब दिए गए निर्देश को फॉलो करें और आधार को लॉक करें।
    Aadhaar data leak: तुरंत लॉक करें अपना आधार कार्ड, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान, यह है तरीका
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें