काम की बात: फोन बेचने से पहले ये सात काम जरूर कर लें, नहीं तो एक गलती बड़ी मुश्किल साबित होगी

पहले लोग अपन स्मार्टफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक लोग अब 1-2 साल में अपने फोन को बदल दे रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि मार्केट में हर रोज नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं जिनमें नए-नए फीचर्स मिलते हैं। पुराने स्मार्टफोन को बेचना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब आप घर बैठे अपने पुराने फोन को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं, लेकिन फोन बेचने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा, वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और यहां तक कि आप फ्रॉड के शिकार भी हो सकते हैं।

यूपीआई एप्स को डिलीट करें
फोन को बेचने से पहले अपने फोन में मौजूद सभी तरह के यूपीआई और पेमेंट एप्स को डिलीट करें और उसके डाटा को भी डिलीट करें।

कॉल और मैसेज
किसी को फोन बेचने या एक्सचेंज करने से पहले कॉल और मैसेज हिस्ट्री को जरूर डिलीट करें। यह बहुत जरूरी होता है। मैसेज को ध्यान से देखें और डिलीट करें। मैसेज में कोई बहुत जरूरी मैसेज भी हो सकता है।