काम की बात: स्मार्टवॉच खरीदने से पहले इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 May 2024 03:55 PM IST
सार

अब आपको 2,500-3,000 की रेंज में भी अच्छी स्मार्टवॉच मिल जाएगी। अब बाजार में तो बहुत स्मार्टवॉच हैं लेकिन आपको कौन-सा लेना चाहिए। आज की रिपोर्ट में हम आपको यही बताएंगे कि स्मार्टवॉच खरीदने से पहले किन-किन बातों का ख्याल रखें।

विज्ञापन
5 Things To Keep In Mind Before Buying A Smartwatch In India know in hindi
Smartwatch Buying Guide - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आजकल स्मार्टवॉच का मार्केट कुछ ज्यादा ही गुलजार हो गया है। हर दिन देश में नए-नए स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग हो रही है। पहले एक अच्छे स्मार्टवॉच की औसत कीमत कम-से-कम 5,000 रुपये थी लेकिन अब आपको 2,500-3,000 की रेंज में भी अच्छी स्मार्टवॉच मिल जाएगी। अब बाजार में तो बहुत स्मार्टवॉच हैं लेकिन आपको कौन-सा लेना चाहिए। आज की रिपोर्ट में हम आपको यही बताएंगे कि स्मार्टवॉच खरीदने से पहले किन-किन बातों का ख्याल रखें।

    पहला काम तो यही है कि स्मार्टवॉच का चयन आप अपने फोन और उसके ऑपरेटिंग सिस्टम के मुताबिक करें। कहीं, ऐसा ना हो जाए कि आपने स्मार्टवॉच खरीद ली और वह आपके फोन में सपोर्ट ही ना करे। तो बेहतर है कि खरीदने से पहले इस बात की पुख्ता जानकारी हासिल कर लें कि आपकी स्मार्टवॉच आपके एंड्रॉयड और आईओएस के कौन-से वर्जन को सपोर्ट कर रही है। वैसे एपल को छोड़कर अधिकतर स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करती हैं।

    विज्ञापन

    किसी भी स्मार्टवॉच की डिस्प्ले काफी महत्वपूर्ण होती है। कम कीमत वाली स्मार्टवॉच में आमतौर पर एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, हालांकि ओप्पो जैसी कंपनियां एमोलोड डिस्प्ले भी दे रही हैं। वहीं एपल और सैमसंग की स्मार्टवॉच में OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। बजट में आप एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच ले सकते हैं, हालांकि एलसीडी भी खराब नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें