जरूरी बात: ये पांच संकेत बताते हैं कि फटने वाला है आपका फोन, ना करें नजरअंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jun 2024 12:44 PM IST
सार

लगभग सभी ब्रांड के फोन में आग लग सकती है और फोन बम की तरह फट सकता है। गर्मी में स्मार्टफोन का खास ख्याल रखना होता है। यहां एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर कैसे पता किया जाए कि फोन फटने वाला है या उसमें आग लगने वाली है। आइए जानते हैं 5 कारण।

विज्ञापन
5 Signs indicates Your Smartphone Phone is Going to be Blast details in hindi
Smartphone blast - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    स्मार्टफोन में आग लगने और उसके फटने की रिपोर्ट हर मौसम में आती है लेकिन गर्मी के मौसम में इनकी संख्या बढ़ जाती है। ऐसा भी नहीं है कि किसी एक ब्रांड के फोन में आग लगती है। लगभग सभी ब्रांड के फोन में आग लग सकती है और फोन बम की तरह फट सकता है। गर्मी में स्मार्टफोन का खास ख्याल रखना होता है। यहां एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर कैसे पता किया जाए कि फोन फटने वाला है या उसमें आग लगने वाली है। आइए जानते हैं 5 कारण।

    अगर आपको लगता है कि आपके फोन की बैटरी फुल गई है या फिर फोन के बैक पैनल पर कोई ऊभार नजर आ रहा है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में बैटरी के फटने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

    विज्ञापन

    अगर आपका फोन बार-बार गर्म हो रहा है तो फौरन उसे सर्विस सेंटर में लेकर जाएं। कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि फटने से पहले स्मार्टफोन गर्म होते हैं या फिर गर्म होने वाले स्मार्टफोन के फटने की संभावना ज्यादा होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें