Apple Store में चोरी: फिल्मी अंदाज में उड़ाए 4 करोड़ के आईफोन, पुलिस भी हैरान
चोरों ने कॉफी शॉप में सेंध लगाई और एपल स्टोर के पिछले कमरे तक पहुंचने के लिए बाथरूम की दीवार में छेद कर दिया। चोरों ने 436 आईफोन चुराए हैं।

विस्तार
आपने मनी हाइस्ट वेब सीरीज के बारे में तो सुना ही होगा। कैसे उसमें प्रोफेसर चोरी के लिए रचनात्मक प्लान बनाता है और फिर करोड़ों रुपये की चोरी की जाती है। ऐसी ही एक चोरी की घटना को चोरो ने एपल स्टोर में अंजाम दिया है। चोरों ने अमेरिका की एपल स्टोर को निशाना बनाया है और 436 आईफोन को लूट कर फरार हो गए। इन सभी आईफोन की कुल कीमत 4.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सिएटल के स्थानीय समाचार चैनल, किंग 5 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों ने सिएटल कॉफी गियर में सेंध लगाई और एपल स्टोर के पिछले कमरे तक पहुंचने के लिए बाथरूम की दीवार में छेद कर दिया। चोरों ने पड़ोस की कॉफी शॉप का उपयोग कर एपल स्टोर की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दिया और करीब 500,000 डॉलर यानी लगभग 4.10 करोड़ रुपये कीमत के 436 आईफोन चुरा लिए।
एपल के रिटेल और रीजनल मैनेजर एरिक मार्क्स ने खुलासा किया कि घटना के बाद सुबह उन्हें एक कॉल आया लेकिन वह भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि ऐसा सच में हुआ है। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की कि उसकी दुकान का इस्तेमाल एपल स्टोर तक पहुंचने के लिए किया गया था।मार्क्स ने बताया, "मुझे कभी संदेह नहीं हुआ कि चोर स्टोर के आस-पास ही थे?" "किसी को भी सोचना पड़ सकता है कि कैसे चोरों ने मॉल लेआउट तक पहुंच प्राप्त की।"
- World Earth Day 2023: गूगल ने डूडल बनाकर दिया क्लाइमेट चेंज पर खास मैसेज, बताया कैसे बचेगी धरती
- Nokia C300: नोकिया लॉन्च करेगा कम कीमत में दमदार प्रोसेसर वाला फोन, बेंचमार्क साइट पर आया नजर
- Google Bard: अब सॉफ्टवेयर डेवलप करने में मदद करेगा गूगल का AI बार्ड, कोडिंग भी सीख सकेंगे यूजर
- Best Phone Under 20,000: ये हैं इस महीने के टॉप-5 स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट