यूट्यूबर्स का GDP में 6,800 करोड़ का योगदान: जानें भारत के टॉप यूट्यूबर्स के बारे में, करोड़ों में है कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Mar 2022 12:40 PM IST
सार

देश में यूट्यूब यूजर्स की संख्या करीब 44.8 करोड़ है। ऐसे में यूजर्स के मामले में यूट्यूब दूसरे नंबर पर है। 53 करोड़ यूजर्स के साथ व्हाट्सएप पहले नंबर पर और 41 करोड़ यूजर्स के साथ फेसबुक तीसरे नंबर पर है।

YouTubers contributed Rs 6800 crore to Indian GDP in 2020 Here is the top 5 Youtubers with highest earnings
YouTubers contribution in Indian GDP - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था में यूट्यूबर्स भी सहयोग कर रहे हैं। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि यूट्यूब क्रिएटर्स ने 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6,800 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब देश की GDP में यूट्यूबर्स के योगदान को किसी एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में प्रमुखता से जगह दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के यूट्यूबर्स ने 6,83,900 फुल टाइम नौकरियों के बराबर जीडीपी को मजबूत किया है। 92 फीसदी छोटे एवं मध्यम उद्यमियों ने माना है कि यूट्यूब की मदद से उन्हें दुनियाभर में नए लोगों तक पहुंचने में मदद मिली है।

    यूट्यूब पार्टनरशिप के एशिया-प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक अजय विद्यासागर ने कहा कि भारत में यूट्यूब की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को देखकर खुशी हो रही है। देश के यूट्यूबर्स में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक मूल्यों पर असर डालने की अहम शक्ति के रूप में उभरने की क्षमता है। जैसे-जैसे हमारे यूट्यूबर वैश्विक दर्शकों से जुड़ने वाली मीडिया कंपनियों की इस अगली पीढ़ी का निर्माण करेंगे, अर्थव्यवस्था पर इसका असर और तेज होगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में ऐसे 40,000 से अधिक यूट्यूब चैनल हैं जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या एक लाख से अधिक है और इनकी संख्या में हर साल 45 फीसदी की वृद्धि हो रही है। लाखों में कमाई करने वाले यूट्यूब चैनलों की संख्या में सालाना आधार पर 60 फीसदी बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में यूट्यूब यूजर्स की संख्या करीब 44.8 करोड़ है। ऐसे में यूजर्स के मामले में यूट्यूब दूसरे नंबर पर है। 53 करोड़ यूजर्स के साथ व्हाट्सएप पहले नंबर पर और 41 करोड़ यूजर्स के साथ फेसबुक तीसरे नंबर पर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें