YouTube: अब वीडियो को डब करना होगा आसान, यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए लाया यह शानदार फीचर
वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पहले से ही "सैकड़ों" क्रिएटर्स के साथ टूल की टेस्टिंग कर रहा है। यह टूल वर्तमान में कुछ भाषाओं का सपोर्ट करता है और इसके साथ अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।

विस्तार
यदि आप यूट्यूबर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब यूट्यूब पर वीडियो को अन्य भाषाओं में डब करना आसान होने वाला है। गूगल के स्वामित्व वाले YouTube ने घोषणा की है कि वह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई संचालित डबिंग टूल ला रहा है जो क्रिएटर्स के लिए अपने वीडियो को अन्य भाषाओं में डब करना आसान बना देगा। कंपनी ने गुरुवार को विडकॉन फैन्स, क्रिएटर्स, अधिकारियों और ऑनलाइन ब्रांडों के लिए वार्षिक सम्मेलन में इसकी घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह गूगल के एरिया 120 इनक्यूबेटर की एआई-संचालित डबिंग सर्विस 'अलाउड' से ला रहे हैं।
अलाउड की वेबसाइट के अनुसार, टूल वीडियो को ट्रांसक्रिप्ट करता है, जिससे क्रिएटर्स को एक ट्रांसक्रिप्शन मिलता है जिसे वे रिव्यू और एडिट कर सकते हैं। उसके बाद, यह अनुवाद करता है और डब तैयार करता है।
यूट्यूब के क्रिएटर प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष अमजद हनीफ ने एक बयान में कहा, वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पहले से ही "सैकड़ों" क्रिएटर्स के साथ टूल की टेस्टिंग कर रहा है। हनीफ ने यह भी कहा कि अलाउड वर्तमान में कुछ भाषाओं का सपोर्ट करता है और इसके साथ अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। कंपनी के स्पोकपर्सन जेसिका गिब्बी के अनुसार, एआई-संचालित डबिंग सर्विस वर्तमान में अंग्रेजी, स्पेनिश और पुर्तगाली में उपलब्ध है।
- आ रहा है सबसे सस्ता 5G फोन, देखें फोटो
- गुलजार लिखते तो कैसे होते आदिपुरुष के डायलॉग? जानें Chat GPT ने क्या कहा
- INDUS-X: भारत-अमेरिका की नई रक्षा पहल इंडस-एक्स लॉन्च, सह-विकास टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में होगी अहम
- Starlink in India: भारत में स्टारलिंक को लाने की तैयारी कर रहे मस्क, जानें कितनी होगी कीमत और कितनी होगी स्पीड