YouTube: यूट्यूब लेने जा रहा बड़ा फैसला, मोनेटाइजेशन पॉलिसी में होगा बदलाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Jul 2025 09:51 AM IST
सार

Google के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म ने अपनी सपोर्ट पेज पर इस बदलाव की जानकारी दी है। YouTube ने बताया कि वो “थोक में बनाए गए और दोहराए जाने वाले कंटेंट” की पहचान कर उन्हें जांचेगा। कंपनी का कहना है कि वह शुरू से ही क्रिएटर्स से मौलिक और प्रामाणिक कंटेंट की अपेक्षा करता रहा है।

विज्ञापन
YouTube to Revise Monetisation Policy to Target Mass-Produced and Repetitive Content
यूट्यूब - फोटो : AI

    विस्तार

    YouTube ने अपनी मोनेटाइजेशन नीति में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। यह बदलाव खासकर उन वीडियो पर लक्षित होगा जो थोक में बनाए गए हैं या बार-बार एक जैसे नजर आते हैं। YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के तहत अब ऐसे कंटेंट को गंभीरता से जांचा जाएगा और संभव है कि उनकी कमाई पर असर पड़े। यह नई नीति 15 जुलाई से लागू होगी।

    Google के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म ने अपनी सपोर्ट पेज पर इस बदलाव की जानकारी दी है। YouTube ने बताया कि वो “थोक में बनाए गए और दोहराए जाने वाले कंटेंट” की पहचान कर उन्हें जांचेगा। कंपनी का कहना है कि वह शुरू से ही क्रिएटर्स से मौलिक और प्रामाणिक कंटेंट की अपेक्षा करता रहा है।

    विज्ञापन
    1. दूसरों के कंटेंट को सीधे इस्तेमाल न करें:अगर कोई क्रिएटर किसी और का कंटेंट उपयोग करता है, तो उसे इतना बदलना जरूरी है कि वह नया लगे। केवल कॉपी-पेस्ट या हल्का-फुल्का एडिट करके वीडियो पोस्ट करना अब नुकसानदायक हो सकता है।
    2. दोहरे कंटेंट पर नजर:जो वीडियो सिर्फ व्यूज बटोरने के लिए बनाए जाते हैं। जैसे कि क्लिकबेट थंबनेल, बहुत कम मेहनत से बने वीडियो, या एक जैसे टेम्पलेट पर बार-बार बने वीडियो, अब उनकी मोनेटाइजेशन की संभावना कम होगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें