YouTube Premium: दो लोगों के लिए आएगा स्पेशल प्लान, यूट्यूब भारत के लिए कर रहा खास तैयारी
इस नए प्लान के तहत दो लोग एक ही प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को शेयर कर सकते हैं, बिल्कुल उसी तरह जैसे Spotify Duo प्लान काम करता है। भारत में इसकी कीमत 219 प्रति माह रखी गई है, जो कि YouTube के मौजूदा फैमिली प्लान (299 रुपये प्रति माह) से सस्ता है।

विस्तार
यदि आप भी YouTube का इस्तेमाल करते हैं और विज्ञापन से परेशान हैं। चाहते हुए भी महंगा होने के कारण YouTube प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं ले पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। YouTube अब एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है जो कि दो लोगों के लिए होगा। यह नया सब्सक्रिप्शन टियर फिलहाल भारत, फ्रांस, ताइवान और हांगकांग में पायलट प्रोग्राम के तौर पर शुरू किया गया है।
इस नए प्लान के तहत दो लोग एक ही प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को शेयर कर सकते हैं, बिल्कुल उसी तरह जैसे Spotify Duo प्लान काम करता है। भारत में इसकी कीमत 219 प्रति माह रखी गई है, जो कि YouTube के मौजूदा फैमिली प्लान (299 रुपये प्रति माह) से सस्ता है।
- पर्सनल प्लान:149 रुपये/माह
- स्टूडेंट प्लान:89 रुपये/माह
- फैमिली प्लान:299 रुपये/माह
- नया टू-पर्सन प्लान (पायलट):219 रुपये/माह
इस प्लान की मुख्य शर्तें
- दोनों सदस्य 13 साल या उससे अधिक उम्र के होने चाहिए
- दोनों के पास Google अकाउंट होना चाहिए
- दोनों को एक ही घर में रहना अनिवार्य है