YouTube Update: आ रहा है एआई वाला यह शानदार फीचर, क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं
YouTube के ड्रीम स्क्रीन फीचर की मदद से यूजर्स एआई के जरिए ग्रीन स्क्रीन इमेज बना सकेंगे और उसका इस्तेमाल बैकग्राउंड में कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए ही है यानी इसकी टेस्टिंग हो रही है।

विस्तार
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर एक बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर आ रहा है। यूट्यूब का यह एआई फीचर शॉर्ट्स और लंबे दोनों फॉर्मेट के वीडियो के लिए आ रहा है। YouTube के इस अपकमिंग फीचर का नाम Dream Screen है।
YouTube के ड्रीम स्क्रीन फीचर की मदद से यूजर्स एआई के जरिए ग्रीन स्क्रीन इमेज बना सकेंगे और उसका इस्तेमाल बैकग्राउंड में कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए ही है यानी इसकी टेस्टिंग हो रही है।
YouTube ने अपने इस फीचर की जानकारी अपने सपोर्ट पेज पर दी है। यूट्यूब ने कहा है कि हम एक नए फीचर ड्रीम स्क्रीन पर काम कर रहे हैं जो कि एआई का इस्तेमाल करके ग्रीन स्क्रीन बैकग्राउंड इमेज बनाता है, हालांकि यूट्यूब ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह इसके लिए किस एआई मॉडल का इस्तेमाल करेगा।इ
- Aadhaar update online: फ्री में आधार अपडेट करने के लिए अब बचे हैं सिर्फ चंद दिन, घर बैठे करें अपडेट
- Tech News: Instagram पर दिखने लगा स्किप नहीं करने वाला एड, यूट्यूब से होगा मुकाबला
- Report: WhatsApp ने एक महीने में भारत में बैन किए 17 लाख अकाउंट, एक गलती और आप भी आ सकते हैं लिस्ट में
- Heatwave: भीषण गर्मी में गर्म हो रहे हैं लैपटॉप, मोबाइल जैसे गैजेट, ऐसे करें इनकी देखभाल