फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगा YouTube, लॉन्च किया यह नया फीचर

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Thu, 07 Mar 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
YouTube starts showing information panels and flagging misinformation
youtube

    ऑनलाइन वीडियो कंपनी यूट्यूब ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गलत सूचनाओं को दूर करने तथा सही खबरें लोगों तक पहुंचाने के लिये खबरों से संबंधित वीडियो के साथ ‘सूचना पैनल’ दिखाने की शुरुआत कर रही है।

    यूट्यूब ने फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिये इसकी शुरुआत की है।कंपनी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘यूट्यूब पर बेहतर खबरों के लिये हमारे प्रयासों के तहत हम सूचना पैनल का विस्तार कर रहे हैं। इससे किसी वीडियो को पात्र चैनल की सामग्री से मिलाकर सत्यापित किया जा सकेगा।’’

    विज्ञापन

    यूट्यूब अभी देश में अंग्रेजी में ब्रेकिंग न्यूज और टॉप न्यूज फीचर की सुविधा देता है। इसके तहत देश में जब कभी कोई बड़ी घटना होती है तो प्रमाणित खबर स्रोतों को तरजीह दी जाती है। कंपनी ने कहा कि जब कोई भी उपभोक्ता हिंदी या अंग्रेजी में किसी खबर से संबंधित प्रमाणिकता को जांचना चाहेगा तब सूचना पैनल उपलब्ध रहेगा। यूट्यूब इसके तहत किसी संबंधित सामग्री को किसी पात्र चैनल की सामग्री से मिलाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रवक्ता ने कहा कि इस फीचर को सबसे पहले भारत में पेश किया जा रहा है। उसने कहा कि बाद में इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध किया जाएगा। गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब खबरों की प्रमाणिकता परखने के लिये अभी बूम, क्विंट, फैक्टली, एएफपी, जागरण समेत कुछ अन्य तीसरे पक्ष के साथ मिलकर काम कर रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें