YouTube: पूरे यूट्यूब बिजनेस को खत्म कर देगा यूट्यूब शॉर्ट्स! कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 05 Sep 2023 01:01 PM IST
सार

देश में टिक टॉक पर प्रतिबंध के बाद यूट्यूब ने 2020 में भारत में शॉर्ट्स नाम से अपना शॉर्ट-फॉर्म वीडियो सेक्शन लॉन्च किया है, जो काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
YouTube Shorts may destroy the entire YouTube business increased concern of employees
YouTube Shorts - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब के कर्मचारियों अपने ही शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म शॉर्ट्स को लेकर चिंता जताई है। यूट्यूब के कर्मचारियों को चिंता है कि यूट्यूब शॉर्ट्स पूरे यूट्यूब बिजनेस को खत्म कर सकता है। बता दें कि देश में टिक टॉक पर प्रतिबंध के बाद यूट्यूब ने 2020 में भारत में शॉर्ट्स नाम से अपना शॉर्ट-फॉर्म वीडियो सेक्शन लॉन्च किया है, जो काफी लोकप्रिय है।

    फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब के कर्मचारियों को चिंता है कि यूट्यूब शॉर्ट्स को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसका असर लॉन्ग फॉर्म विडियो कंटेंट पर पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यूट्यूब शॉर्ट्स को लेकर दर्शकों का फीडबैक अच्छा है लेकिन इसने दर्शकों को पारंपरिक लंबी-फॉर्म वाले कंटेंट से दूर कर दिया है। हाल की यूट्यूब रणनीति बैठकों में इस जोखिम को लेकर चर्चा हुई है कि लंबी वीडियो, जो कंपनी के लिए अधिक राजस्व पैदा करते हैं, एक फॉर्मेट के रूप में 'खत्म' हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि भारत में जून 2020 से शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिक टॉक को बैन कर दिया गया। इस एप ने कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसी की तर्ज पर यूट्यूब शॉर्ट्स को 2020 में ही पेश किया गया था। सिर्फ गूगल ही नहीं मेटा ने भी इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो की सुविधा को पेश किया था। शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म, दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसका सीधा असल लंबे वीडियो फॉर्मेट पर पड़ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें