YouTube: यूट्यूब ने भारत में 19 लाख से अधिक वीडियो हटाए, मानकों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

गुलाम अहमद
पीटीआई, नई दिल्लीगुलाम अहमद
Thu, 31 Aug 2023 12:59 AM IST
सार

यूट्यूब ने कहा, एक कंपनी के रूप में शुरुआती दिनों से ही हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों ने यूट्यूब समुदाय को हानिकारक सामग्री से बचाया है। हम मशीन लर्निंग और समीक्षकों दोनों का इस्तेमाल करके अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों को लागू करते हैं।

विज्ञापन
YouTube removed over 1.9 million videos in Jan-Mar 2023 in India for community norm violation
youtube - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीडियो स्ट्रीमिंग मंच यूट्यूब ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन पर 19 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं। यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश में हटाए गए वीडियो के मुकाबले अधिक है। यूट्यूब की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

    समीक्षाधीन तिमाही में यूट्यूब ने वैश्विक स्तर पर सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने पर मंच से 64.8 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं। इनमें 19 लाख से अधिक वीडियो भारत के ही रहे। यूट्यूब की ‘सामुदायिक दिशानिर्देश प्रवर्तन’ रिपोर्ट से यह जानकारी मिलती है कि वीडियो स्ट्रीमिंग मंच को किस तरह की शिकायतें मिलीं और उसने उन पर क्या कार्रवाई की।

    विज्ञापन

    यूट्यूब ने भारत में शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जनवरी-मार्च 2023 के दौरान 19 लाख से अधिक वीडियो हटा दिए। इसकी तुलना में अमेरिका में 6.54 लाख वीडियो, रूस में 4.91 लाख वीडियो और ब्राजील में 4.49 लाख वीडियो हटाए गए। यूट्यूब ने कहा, एक कंपनी के रूप में शुरुआती दिनों से ही, हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों ने यूट्यूब समुदाय को हानिकारक सामग्री से बचाया है। हम मशीन लर्निंग और समीक्षकों दोनों का इस्तेमाल करके अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों को लागू करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें