YouTube Music: यूट्यूब म्यूजिक पर आया कमाल का फीचर, अब सुनने के साथ पढ़ भी सकेंगे गाना, जानें तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 27 Aug 2023 02:05 PM IST
सार

लाइव लिरिक्स फीचर यूजर्स को गाना सुनने के साथ पढ़ने की भी सुविधा देगा। कथित तौर पर YouTube म्यूजिक पर यह फीचर पहली बार अप्रैल में देखा गया था

विज्ञापन
YouTube Music real time lyrics feature rolls out Here how to get live lyrics
YouTube Music - फोटो : amarujala

    विस्तार

    YouTube Music:

    यूट्यूब म्यूजिक अपने यूजर्स के लिए सुनने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। कंपनी ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप के लिए लाइव लिरिक्स फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस के सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। यह लाइव लिरिक्स फीचर यूजर्स को गाना सुनने के साथ पढ़ने की भी सुविधा देगा। बता दें कि कथित तौर पर YouTube म्यूजिक पर यह फीचर पहली बार अप्रैल में देखा गया था। हालांकि, अब इसे व्यापक रूप से पेश किया गया है। हालांकि, लाइव लिरिक्स अभी सभी गानों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

    9to5Mac के अनुसार, यह फीचर अब एंड्रॉयड और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यूट्यूब म्यूजिक एप पर उपलब्ध है। फीचर को म्यूजिक एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए पेश किया गया है। नए फीचर में बेहतर डिजाइन और म्यूजिक के साथ असाइनमेंट के साथ इंटरैक्टिव, डाइनैमिकली अपडेटेड म्यूजिक मिलेगा। हालांकि, यह अभी तक सभी गानों के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे अपडेट किया जाएगा।

    विज्ञापन

    यदि आपके फोन में अब तक यह फीचर लाइव नहीं हुआ है तो आप एप को अपडेट कर सकते हैं। इंटरैक्टिव म्यूजिक फीचर का उपयोग करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक एप वर्जन 6.15 और आईओएस यूजर्स को वर्जन 6.16 में अपडेट करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि लाइव लिरिक्स फीचर को पहले Spotify में जून 2020 में भारत में रोल आउट किया गया था। बाद में नवंबर 2021 तक इसे और अधिक देशों के लिए रोलआउट किया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें