YouTube: यूट्यूब ने डिलीट किए 95 लाख वीडियोज, भारत है पहले नंबर पर, यह है कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

यूट्यूब लगातार अपने कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को सुधार रहा है ताकि अनुचित और भ्रामक सामग्री प्लेटफॉर्म पर न फैले। भारत में सबसे अधिक वीडियो हटाए जाने से यह सवाल उठता है कि कंटेंट क्रिएटर्स यूट्यूब की गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन कर रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
YouTube deletes 9.5 million videos India tops in the list details here
Youtube - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यूट्यूब (YouTube) ने अपनी सख्त कंटेंट नीतियों के तहत कार्रवाई करते हुए अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 9.5 मिलियन (95 लाख) वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए। इन हटाए गए वीडियो में भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा, जहां से लगभग 3 मिलियन (30 लाख) वीडियो डिलीट किए गए।

    यूट्यूब, जो कि सख्त कंटेंट पॉलिसी के लिए जाना जाता है, ने हेट स्पीच (घृणास्पद भाषण), उत्पीड़न, हिंसा और गलत जानकारी फैलाने वाले वीडियो पर प्रतिबंध लगाया है। दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, यूट्यूब एआई-पावर्ड डिटेक्शन सिस्टम और ह्यूमन मॉडरेटर्स का उपयोग करता है, जिससे हानिकारक सामग्री को बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने से पहले ही हटा दिया जाता है।

    विज्ञापन

    यूट्यूब द्वारा हटाए गए वीडियो में सबसे बड़ी संख्या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उल्लंघनों की थी। आंकड़ों के अनुसार, 5 मिलियन (50 लाख) से अधिक वीडियो ऐसे थे जो बच्चों के लिए हानिकारक माने गए। इसके अलावा, अन्य प्रमुख कारण जिनकी वजह से वीडियो हटाए गए, उनमें हानिकारक या खतरनाक कंटेंट, उत्पीड़न, हिंसक सामग्री, स्पैम और भ्रामक जानकारी, फर्जी चैनलों और कमेंट्स को हटाना शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें