YouTube Ban: यूट्यूब ने मांगी माफी, एक गलती से प्रभावित हुए थे दुनियाभर के लाखों क्रिएटर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

यह समस्या सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि कुछ YouTube Premium सब्सक्राइबर्स ने भी अपने पेड अकाउंट्स के एक्सेस खत्म होने की बात की थी जिसमें YouTube Music और YouTube TV सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
YouTube apologises for wrongful channel bans and subscription cancellations details in hindi
YouTube - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    YouTube ने अपनी एक बड़ी गलती को लेकर सभी क्रिएटर्स से माफी मांगी है। हाल ही में YouTube को अपने सिस्टम की गलती के कारण चैनलों पर प्रतिबंध लगाने और सब्सक्रिप्शनों को रद्द करने के बाद क्रीएटर्स और सब्सक्राइबर्स से भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म ने इसके लिए माफी मांगी है और कहा है कि समस्या को ठीक करने के लिए काम तेजी से हो रहा है।

    पिछले हफ्ते YouTube ने X (पूर्व में Twitter) पर इस समस्या को स्वीकार किया और यूजर्स को सूचित किया कि कई चैनलों को गलती से "स्पैम और धोखाधड़ीपूर्ण प्रथाओं" के तहत चिह्नित किया गया था जिसके बाद उन पर बैन लगा था, हालांकि बाद में बैन हटा दिया गया। इस बग के कारण लाखों क्रिएटर्स परेशान हुए हैं। YouTube ने बताया कि वह इस समस्या की जांच कर रहा है और प्रभावित अकाउंट को बहाल करने पर काम कर रहा है।

    विज्ञापन

    यह समस्या सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि कुछ YouTube Premium सब्सक्राइबर्स ने भी अपने पेड अकाउंट्स के एक्सेस खत्म होने की बात की थी जिसमें YouTube Music और YouTube TV सेवाएं शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें