महंगाई की एक और मार: अगले महीने से टीवी देखना हो सकता है महंगा, बढ़ेंगी चैनल सब्सक्रिप्शन की कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

जनवरी 2024 में, प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने बेस बुके रेट्स में 10% की वृद्धि की थी। Viacom18 ने भारतीय क्रिकेट राइट्स और सामान्य मनोरंजन चैनलों के बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि का हवाला देते हुए 25% से अधिक की बढ़ोतरी की थी। इस बार भी फरवरी 2025 में नई कीमतें लागू होंगी।

विज्ञापन
Your TV Subscription Prices Set to Rise Starting February 1 Details Here in hindi
TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप टीवी के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। 1 फरवरी 2025 से टीवी देखना महंगा होने वाला है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने अपने चैनल बुके की दरों में 5-8% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसका कारण कंटेंट लागत में वृद्धि और विज्ञापन राजस्व में गिरावट को बताया जा रहा है। इस बढ़ोतरी का असर Disney Star, Viacom18, Zee Entertainment और Sony Pictures Network India जैसे प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के सब्सक्रिप्शन रेट्स पर पड़ेगा।

    यह पहली बार नहीं है जब ब्रॉडकास्टर्स ने रेट्स बढ़ाए हैं। जनवरी 2024 में, प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने बेस बुके रेट्स में 10% की वृद्धि की थी। Viacom18 ने भारतीय क्रिकेट राइट्स और सामान्य मनोरंजन चैनलों के बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि का हवाला देते हुए 25% से अधिक की बढ़ोतरी की थी। इस बार भी फरवरी 2025 में नई कीमतें लागू होंगी।

    विज्ञापन

    टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने यह तर्क दिया है कि बढ़ती कंटेंट लागत और विज्ञापन राजस्व में गिरावट के कारण रेट्स बढ़ाना उनकी मजबूरी है। विज्ञापन खर्च (AdEx) की धीमी वृद्धि और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर विज्ञापन रणनीतियों के बदलते रुझान ने ब्रॉडकास्टर्स पर दबाव डाला है। पेड टीवी ग्राहकों की संख्या में गिरावट भी इस निर्णय के पीछे एक बड़ा कारण है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें