आपकी स्मार्ट टीवी को नहीं मिलेगा Android TV 13 का अपडेट! जानें क्या है कारण
अधिकांश Android TV मॉडल लंबे समय से एंड्रॉयड टीवी 11 या 12 वर्जन पर चल रहे हैं। ऐसे में एंड्रॉयड टीवी 14 पर जाना कुछ मौजूदा एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी के लिए बुरी खबर हो सकती है।

विस्तार
यदि आपके पास लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी है और एंड्रॉयड टीवी 12 वर्जन पर चल रही है और सोच रहे हैं कि इसे एंड्रॉयड टीवी 13 अपडेट कब मिलेगा, तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड टीवी 13 वर्जन अपडेट पेश नहीं किया जाएगा। जी हां, रिपोर्ट्स बताती हैं कि Google ने Android TV 13 वर्जन अपडेट को स्थगित कर दिया है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप सीधे Android TV 14 वर्जन में अपग्रेड हो सकते हैं।
कहा जा कहा है कि गूगल एंड्रॉयड टीवी 13 को पूरी तरह से स्किप कर सकता और उसकी जगह सीधे Android TV 14 पेश किया जाएगा। हाल ही में हुए I/O 2023 में भी कंपनी ने Android TV वर्जन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी थी और इस चुप्पी को कंपनी में बड़े बदलावों का हिस्सा माना जा रहा है।
Android TV और Google TV डिवाइसों के लिए लेटेस्ट बीटा Google से किसी भी अपडेट या न्यूज के बिना सामने आया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी अभी भी अगले Android TV वर्जन के लिए अपनी योजनाओं पर काम करने की कोशिश कर रही है।
- सिक्योर Password कैसे बनाएं? जान लें ये जरूरी बातें
- 15,499 रुपये में मिल रहा 43 इंच का Smart TV, यहां चल रही बड़ी सेल, अन्य ऑफर भी जानें
- Apple और Amazon को आईफोन की कीमत बढ़ाना पड़ा भारी! अब एंटीट्रस्ट मुकदमे का करना होगा सामना
- TOP 5 Smartphones: 30 हजार की कीमत में आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, पहले वाला किसी फ्लैगशिप से कम नहीं