अब आप भी वीडियो से बना सकेंगे Facebook अकाउंट, जानें कैसे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
You Can Make Facebook Account By Video Know About It
FACEBOOK USER

    दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इस समय अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जुड़ी हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोग अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक भी अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करती रहती हैं। इस कड़ी में अब कंपनी एक खास फीचर लॉन्च करने की तैयार में है। यूजर्स को अगामी फीचर के जरिए अकाउंट वेरिफाई करने के लिए सेल्फी वीडियो रजिस्टर करनी होगी।

    फेसबुक इस फीचर के जरिए अपने यूजर्स को वेरिफिकेशन के लिए वीडियो सेल्फी लेने को कहेगा। इससे साबित हो जाएगा कि यूजर्स इंसान है, बल्कि रोबोट नहीं। फिलहाल, कंपनी ने इस नए फीचर को टेस्टिंग फेज में रखा है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपनी आंखों को सही लेवल पर लाना होगा। इसके बाद गोलाकार फ्रेम में अपने चेहरे को फिट करना पड़ेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर्स अपनी वीडियो से अकाउंट बना सकेंगे।

    विज्ञापन

    फेसबुक ने दूसरे सोशल मीडिया एप्स से अलग दिखने के लिए नया लोगो लॉन्च किया है। कंपनी इस नए लोगो के जरिए अपने आप को एप से अलग प्रमोट करेगी। साथ ही इस नए लोगो से कंपनी को फेसबुक एप से अलग पहचान मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर एंटोनियो लूसियो ने कहा है कि इस नए लोगो को खास ब्रांडिंग के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि लोगो के विजुअल को एप से अलग दिखाने के लिए कस्टम टाइपोग्राफी और कैपिटलाइजेशन का इस्तेमाल किया है।

    फेसबुक ने वीडियो वेरिफिकेशन फीचर से पहले अमेरिका में अपनी डेटिंग फीचर जारी भी कर दिया था, हालांकि यह फीचर पिछले साल मई में ही सामने आया था। फेसबुक का डेटिंग फीचर मुख्य एप पर मिलेगा, लेकिन इसे लोग अपने इंस्टाग्राम से भी कनेक्ट कर सकेंगे।

    सूत्रों की मानें तो 2019 के अंत तक इंस्टाग्राम स्टोरीज को डेटिंग प्रोफाइल पर शेयर करने का विकल्प मिलेगा। फेसबुक की डेटिंग सर्विस पहले से मौजूद एप्स की तरह ही काम करेगी। इस डेटिंग फीचर से फायदा यह होगा कि आप अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और फेसबुक फ्रेंड्स में अपनी मैचिंग चुन सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें