Xiaomi Turns 8: TV पर 1 लाख, स्मार्टफोन पर 18 हजार तक की छूट, जानें और क्या हैं ऑफर्स
शाओमी की तरफ से इस सेल में Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 11 Lite NE 5G, Note 11 Pro+ 5G के साथ हाल ही में लॉन्च हुई शाओमी की स्मार्ट TV, वॉटर प्यूरीफायर और लैपटॉप जैसे कई प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है।

विस्तार
शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन 2014 में Xiaomi Mi 3 को लॉन्च किया था। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आया था। आठ साल पूरे होने पर शाओमी बड़ी सेल लेकर आया है। सेल को शाओमी और अमेजन पर लाइव कर दिया गया है। सेल 8 से 13 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में शाओमी स्मार्टफोन, लैपटॉप और TV पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। आइये जानते हैं इस सेल में आपको किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
शाओमी की इस सेल में Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 11 Lite NE 5G, Xiaomi 11i Hypercharge 5G, Redmi Note 11 Pro+ 5G के साथ हाल ही में लॉन्च हुई शाओमी की स्मार्ट TV 5A, Redmi Smart TV X43, वॉटर प्यूरीफायर और Redmi Book Pro 15 जैसे कई प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है।
शाओमी के Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर 18,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन 84,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस सेल में यह फोन 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 120Hz का E5 एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC जैसे फीचर्स हैं। Xiaomi 12 Pro 12जीबी तक रैम, 120W का फास्ट चार्जर के साथ आता है। इस फोन में 50W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।