इस साल भारत में शाओमी के 6 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 12 Mar 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi to launch 6 smartphones in India this year
xiaomi smartphone

    शाओमी ने भारतीय मोबाइल में नोकिया की तरह छा जाने का पूरा मन बना लिया है। एक समय था जब गली-गली में नोकिया मोबाइल के रिंगटोन सुनाई दे रहे थे, वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक आज हर 7 में से 5 आदमी के पास शाओमी का फोन है। इस साल दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो लॉन्च करने के बाद शाओमी 6 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

    Livemint को दिए एक इंटरव्यू में शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कहा है कि इस साल कंपनी भारत में 6 नए स्मार्टफोन पेश करेगी। साथ ही 100 एमआई स्टोर भी खुलेंगे। बता दें कि चीन के बाद शाओमी के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। अभी हाल ही में साल 2017 की चौथी तिमाही में शाओमी ने सैमसंग को पछाड़कर भारत में नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड का तमगा हासिल किया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि 14 मार्च 2018 को शाओमी भारत में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी 14 मार्च को दोपहर 3 बजे भारत में रेडमी 5 स्मार्टफोन पेश करेगी और यह फोन अमेजॉन इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। इसके लिए अमेजॉन पर एक पेज भी बन चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें