शाओमी ने भारत में लांच किए रेडमी 6, रेडमी 6 ए और रेडमी 6 प्रो, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

Riya Kumari
टेक डेस्क, अमर उजालाRiya Kumari
Wed, 05 Sep 2018 04:18 PM IST
Xiaomi redmi 6, redmi 6a and redmi 6 pro launched in India, Know Price and features
redmi 6 pro

    शाओमी ने आज भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लांच किए हैं जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6 ए और रेडमी 6 प्रो शामिल हैं। तीनों फोन में फेस अनलॉक और पोट्रेट मोड मिलेगा। इसके अलावा तीनों फोन में दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड के लिए तीन स्लॉट मिलेगा। इनमें से रेडमी 6ए पिछले साल लांच हुए रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है।

    शाओमी रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, 3000mAh की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है।

    शाओमी ने भारत में लांच किए रेडमी 6, रेडमी 6 ए और रेडमी 6 प्रो, शुरुआती कीमत 5,999  रुपये

    शाओमी रेडमी 6ए की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।

    शाओमी ने भारत में लांच किए रेडमी 6, रेडमी 6 ए और रेडमी 6 प्रो, शुरुआती कीमत 5,999  रुपये

    शाओमी रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। फोन में नॉच डिप्सले मिलेगी। वहीं इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 जीबी/4जीबी रैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 12 और दूसरा 5 मेगापिक्सल है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ , वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने दो दिन की बैकअप का दावा किया है।

    रेडमी 6ए, रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो की कीमत

    रेडमी 6 के 3 जीबी रैम/32 स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 और 3जीबी रैम के साथ 64 स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। रेडमी 6 ए के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 और 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरज की कीमत 6,999 रुपये है। रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमतें क्रमशः 10,999 और 12,999 रुपये है। इनमें से रेडमी 6 प्रो की बिक्री 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे अमेजॉन इंडिया, रेडमी 6 की बिक्री 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रेडमी 6ए की पहली सेल 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे अमेजॉन इंडिया से होगी। तीनों फोन की बिक्री एमआई डॉट कॉम से भी होगी।

    शाओमी ने भारत में लांच किए रेडमी 6, रेडमी 6 ए और रेडमी 6 प्रो, शुरुआती कीमत 5,999  रुपये
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें