Xiaomi इस दिन पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का सेंसर

Abhishek Singh
टेक डेस्क, अमर उजालाAbhishek Singh
Tue, 29 Oct 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi may launch Mi Note 10 with 108MP Penta Camera in India
Xiaomi

    भारतीय बाजार पर अपनी पैठ जमाने वाली चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) अब एमआई नोट 10 (Mi Note 10) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का आगामी स्मार्टफोन पहले से ही थाईलैंड में सर्टिफाइड हो चुका है। वहीं, अब शाओमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लेटेस्ट नोट 10 स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी किया है। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में रेडमी 8 सीरीज को उतारा था।

    शाओमी ने इस फोन के टीजर को ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर जारी किया है, जिसमें लिखा है कि इस फोन में 108MP वाला पेंटा कैमरा (पांच कैमरे) सेटअप दिया गया है। इससे पहले किसी भी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने अपने फोन में पांच कैमरा सेटअप का सपोर्ट नहीं दिया है।

    विज्ञापन

    शाओमी ने कुछ दिन पहले ही एमआई सीसी9 को लेकर टीजर जारी किया था। जिससे जानकारी मिली थी कि इस फोन में भी यूजर्स को पांच कैमरा का सेटअप मिलेगा। इस सेटअप में 108 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन का स्नैपड्रैगन 730G दिया जाएगा। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कैमरा की बात करें तो कंपनी इस फोन में फोन 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के अलावा, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और आठ मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती हैं।

    स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्घा के चलते कंपनियां अब बैटरी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, जिसके कारण शाओमी इस फोन में भी 4000 mAh की बैटरी दे सकती है। वहीं, ग्राहकों को इस फोन में छह जीबी रैम के साथ 6.4" (16.26 cm) का एचडी डिस्प्ले मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें