Xiaomi Mi 8 Pro हुआ लांच, बिना खोले देख सकेंगे फोन के अंदर के पार्ट्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Fri, 09 Nov 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi launched Mi 8 Pro in uk, know price and specifications
Mi 8pro

    शाओमी ने ब्रिटेन के बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Mi 8 Pro के साथ एंट्री की है। शाओमी ने ब्रिटेन में Mi 8 Pro के साथ Mi Band 3 और इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लांच किया है। बता दें कि Mi 8 Pro को इससे पहले चीन में लांच किया गया है, हालांकि भारत में इस फोन के लांच होने की अभी कोई खबर नहीं है।

    Mi 8 Pro की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Mi 8 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.21 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2248 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिप्सले मोड, कलर टेम्प्रेचर और HDR डिस्प्ले जैसे मोड मिलेंगे। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें अल्ट्रा लाइट सेंसटिव AI रियर कैमरा है।

    विज्ञापन
    Xiaomi MI 8 PRO
    Xiaomi MI 8 PRO

    रियर पैनल पर आपको 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और बोकह मोड मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi 8 Pro में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रायड ओरियो 8.1, 3000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4+ को सपोर्ट करती है। इसमें USB टाइप C चार्जर है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। ब्रिटेन में Mi 8 Pro की कीमत GBP 499.99 यानि करीब 47,300 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें