शाओमी के फाउंडर दान करेंगे 6,631 करोड़ रुपये, बोनस में मिला है पैसा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 11 Apr 2019 02:01 PM IST
Xiaomi Founder Lei Jun Donates His Bonus Shares of to Charity
Xiaomi Founder Lei Jun

    भारत में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के फाउंडर और सीईओ ले जुन बोनस में मिले 96.1 करोड़ डॉलर यानि करीब 6,631 करोड़ रुपये दान करेंगे। बता दें कि यह पैसा उन्हें बोनस के रूप में मिला है। इसकी जानकारी कंपन की रेग्युलेटरी फाइलिंग से मिली है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पैसे किसे दान में दिए जाएंगे।

    बता दें कि पिछले साल शाओमी के स्मार्टफोन की बिक्री में कमी देखने को मिली थी जिसकी वजह से कंपनी के शेयर भी गिरे हैं। दरअसल यह सब बजट स्मार्टफोन बाजार में वीवो, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग के कारण जबरदस्त कंप्टीशन है। शाओमी ने पिछले साल ही हांगकांग के शेयर बाजार में एंट्री की थी।

    वहीं शेयर गिरने के बाद भी शाओमी के फाउंडर ले जुन की कुल संपत्ति 11 अरब डॉलर यानि करीब 75,900 करोड़ रुपये है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दुनिया के 500 अरबपतियों की लिस्ट में जुन 126वें पर हैं। रिसर्च फर्म आईडीसी की रिपोर्ट की मानें तो साल 2018 में शाओमी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी थी।

    गौरतलब है कि शाओमी इंडिया ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि भारत में पिछले 1 महीने में रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो की 10 लाख यूनिट्स बिकी हैं। बता दें कि रेडमी नोट 7 प्रो को पहली बार भारत में ही लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसे लेकर इस फोन की काफी चर्चा है। इस फोन की बिक्री फिलहाल फ्लैश सेल के जरिए हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें