शाओमी एनिवर्सरी सेल शुरू, सिर्फ 1 रुपये में खरीदें रेडमी 4ए, ये है तरीका

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
xiaomi 3rd mi anniversary sale, Buy Redmi 4A At Rs 1 only
Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale

    शाआोमी ने भारत में तीसरी एमआई एनिवर्सरी के खास मौके पर सेल आयोजित किया है जो 20 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी, वहीं कई रेडमी 4ए सहित कई प्रोडक्ट्स सिर्फ 1 रुपये में बिकेंगे। इस सेल में साल 2017 में लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन की बिक्री 20-21 जुलाई को होगी।

    इस सेल में 1 रुपये में क्या-क्या मिलेगा ? 

    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale
    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale

    इस सेल में रेडमी 4ए, वाई-फाई रिपीटर 2 और 10000 एमएएच वाले पावर बैंक 2 की सेल सिर्फ 1 रुपये में होगी। इस सेल की शुरुआत 20-21 जुलाई को सुबह 11 बजे और दोपहर 1 बजे होगी। इसके अलावा प्रत्येक खरीदारी पर गोआईबीबो के जरिए घरेलू होटल बुकिंग पर 2,000 रुपये तक की छूट, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को 5 फीसदी तक का कैशबैक और 8,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    इस तीसरी एनिवर्सरी सेल में रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन भी स्टॉक में रहेंगे। इसके अलावा एमआई कैप्सूल ईयरफोन, एमआई हेडफोन कंफर्ट, एमआई इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी, एमआई इन-ईयर हेडफोन बेसिक, एमआई सेल्फी स्टिक और एमआई वीआर प्ले जैसे प्रोडक्ट्स पर 300 रुपये तक की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    1 रुपये में कैसे मिलेगा शाओमी रेडमी 4ए ?

    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale
    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale

    बसे पहले आपको बता दें कि इस सेल में हिस्सा लेने के लिए इस पेज को सोशल मीडिया पर शेयर करना होगा। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो इस पेज को शेयर करने पर ही 1 रुपये वाली सेल के लिए आपका रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें। शॉपिंग कार्ट में प्रोडक्ट ऐड करने के 2 घंटे के अंदर खरीदना होगा, वरना ऑर्डर कैंसिल हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें