xAI: एलन मस्क ने लॉन्च किया Aurora, चुटकियों में बना सकेंगे एआई इमेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

xAI ने अपनी पहली इमेज जेनरेशन मॉडल Aurora को पेश किया है। यह मॉडल फिलहाल Grok इंटरफेस के जरिए X (पहले जिसे Twitter कहा जाता था) प्लेटफॉर्म पर कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है।

विज्ञापन
xAI Announces Aurora AI Image Generation Model for Grok, Days After Its Removal
Aurora AI - फोटो : Aurora AI

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी xAI ने आखिरकार Aurora को लॉन्च कर दिया है जो कि कंपनी का एक एआई इमेज जेनरेटर टूल है। आपको याद दिला दें कि Aurora हाल ही में लाइव हो गया था लेकिन बाद में कंपनी ने इस डाउन कर दिया और फिर से दोबारा लॉन्च किया गया है। Aurora को इससे पहले Grok के इंटरफेस में ही देखा गया था।

    xAI ने अपनी पहली इमेज जेनरेशन मॉडल Aurora को पेश किया है। यह मॉडल फिलहाल Grok इंटरफेस के जरिए X (पहले जिसे Twitter कहा जाता था) प्लेटफॉर्म पर कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह किन देशों में पहले उपलब्ध होगा, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसे एक हफ्ते के भीतर लॉन्च करने की योजना है।

    विज्ञापन

    Aurora, Grok का पहला नैटिव इमेज जेनरेशन मॉडल है। अभी तक Grok पर इमेज जेनरेशन का काम Black Forest Labs द्वारा विकसित AI मॉडल Flux के जरिए होता था। xAI ने बताया कि Aurora एक ऑटोरेग्रेसिव मिक्सचर-ऑफ-एक्सपर्ट्स (MoE) नेटवर्क है, जिसे इंटरनेट से प्राप्त अरबों उदाहरणों पर प्रशिक्षित किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल फोटो-रीयलिस्टिक इमेज बनाने और दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करने में अत्यधिक सक्षम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें