फिर ठप हुआ X: लॉगिन से लेकर फीड तक परेशान रहे यूजर्स, 24 घंटे में दूसरी बार आई दिक्कत

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Wed, 17 Jun 2026 01:03 PM IST
सार

X Outage:

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को एक बार फिर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। हजारों यूजर्स ने लॉगिन, फीड और वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कतों की शिकायत की। पिछले 24 घंटों में दूसरी बार आई इस रुकावट ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
x outage users face login feed and website issues again
एक्स आज फिर हुआ डाउन - फोटो : X

    विस्तार

    एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) की सेवाएं बुधवार सुबह अचानक प्रभावित हो गईं। बड़ी संख्या में यूजर्स ने लॉगिन, फीड और वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत की। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे शिकायतों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई।

    आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें मोबाइल एप से जुड़ी थीं। करीब 40 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि एप ठीक से काम नहीं कर रहा था। वहीं, 29 प्रतिशत लोगों को फीड और टाइमलाइन अपडेट होने में समस्या आई, जबकि 18 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत की जानकारी दी।24 घंटे में दूसरी बार आई समस्यापिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरी बार है जब X की सेवाएं बाधित हुई हैं। इससे पहले मंगलवार शाम को भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर तकनीकी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई थी।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस साल कई बार ठप हुआ एक्स

    • यह पहली बार नहीं है जब X को ऐसे आउटेज का सामना करना पड़ा हो। इसी साल मई में भी भारत समेत कई देशों में प्लेटफॉर्म की सेवाएं प्रभावित हुई थीं। उस दौरान यूजर्स नई पोस्ट नहीं देख पा रहे थे और कई लोगों को अपने अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी हो रही थी। हजारों उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट, मोबाइल ऐप और लॉगिन पेज पर तकनीकी खामियों की शिकायत की थी।
    • मई के उस आउटेज में करीब 41 प्रतिशत यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। इतनी ही संख्या में लोगों ने एप से जुड़ी समस्याओं की भी रिपोर्ट की थी।
    • इससे पहले फरवरी में X को एक बड़े वैश्विक आउटेज का सामना करना पड़ा था, जिसका असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में देखने को मिला था। उस समय 25,000 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई थीं। इनमें 53 प्रतिशत ऐप यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि 16 प्रतिशत वेबसाइट यूजर्स ने भी दिक्कतों की सूचना दी थी।
    • पिछले वर्ष नवंबर में भी X की सेवाएं कई देशों में प्रभावित हुई थीं। उस दौरान केवल X ही नहीं, बल्कि क्लाउडफ्लेयर के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर कई अन्य वेबसाइटों को भी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें: Social Media Ban: ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन, चैटबॉट्स पर भी शिकंजा

    फेसबुक और इंस्टाग्राम भी रहे हैं प्रभावित

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आउटेज की घटनाएं हाल के महीनों में लगातार बढ़ती दिख रही हैं। इसी महीने की शुरुआत में फेसबुक और इंस्टाग्राम भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए थे। हजारों यूजर्स ने शिकायत की थी कि दोनों प्लेटफॉर्म ठीक से लोड नहीं हो रहे थे और कंटेंट रिफ्रेश करने में समस्या आ रही थी। भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने एक ही समय पर ऐसी परेशानियों का सामना किया था।

    भारत के कई शहरों से फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने फीड लोड न होने और नए पोस्ट अपडेट न होने की शिकायतें दर्ज कराई थीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें