X Money: एलन मस्क की पेमेंट सर्विस लॉन्च, बैंक अकाउंट से पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर
उपयोगकर्ताओं को अपने डेबिट कार्ड को X Money अकाउंट से लिंक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे प्लेटफॉर्म पर सीधे P2P भुगतान कर सकेंगे। वर्तमान में अमेरिका में CashApp, Venmo और Apple Pay Cash जैसी सेवाएं P2P भुगतान की सुविधा प्रदान करती हैं।

विस्तार
एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने X Money की घोषणा कर दी है। यह नई डिजिटल वॉलेट और भुगतान सेवा उपयोगकर्ताओं को पीयर-टू-पीयर (P2P) सिस्टम के माध्यम से पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देगी। उपयोगकर्ता अपने बैंक खाते से डिजिटल वॉलेट में धनराशि ट्रांसफर कर सकेंगे और फिर इसे प्लेटफॉर्म पर किसी अन्य वॉलेट में भेज सकेंगे। X Money अमेरिकन कंपनी Visa के साथ काम करेगा और इसका मुकाबला CashApp, Venmo और Zelle जैसी सेवाओं से होगा।
Visa Direct के माध्यम से तुरंत फंड ट्रांसफर
X की CEO लिंडा याकरिनो ने नए प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि X Money अकाउंट्स के लिए सपोर्ट इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। X Money ने Visa के साथ साझेदारी की है, जिससे उपयोगकर्ता Visa Direct के माध्यम से अपने X वॉलेट में तुरंत फंड जोड़ सकेंगे और P2P भुगतान कर सकेंगे।
इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को अपने डेबिट कार्ड को X Money अकाउंट से लिंक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे प्लेटफॉर्म पर सीधे P2P भुगतान कर सकेंगे। वर्तमान में अमेरिका में CashApp, Venmo और Apple Pay Cash जैसी सेवाएं P2P भुगतान की सुविधा प्रदान करती हैं।
उपयोगकर्ता अपने X वॉलेट से बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर करने का विकल्प भी चुन सकेंगे। हालांकि, X Money अमेरिका में कब उपलब्ध होगा, इस पर कंपनी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। Visa के अनुसार, अमेरिका में X Money अकाउंट उपयोगकर्ता अपने डेबिट कार्ड से रीयल-टाइम ट्रांसफर कर सकेंगे।
- Alert: WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर बंद किया इन फोन का सपोर्ट, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
- XChat: एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप, व्हाट्सएप से होगा मुकाबला
- Whatsapp: कंपनी ने फिक्स यह बग, बार-बार देखे जा सकते थे View Once वाले मैसेज
- कूरियर स्कैम में महिला ने गंवाए 10 लाख रुपये, आप ना करें ऐसी गलती