WWDC 2025: लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ एपल ने पेश किया आईओएस26, बढ़ेगी यूजर्स गोपनीयता

शिव शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीशिव शुक्ला
Tue, 10 Jun 2025 04:32 AM IST
सार

लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ आईफोन के लिए आईओएस 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया गया है, जबकि पिछले वर्जन आईओएस 17 के बाद आईओएस 18 आना था। यह बदलाव कैलेंडर वर्ष 2026 के साथ तालमेल बैठाने के लिए किया गया है। यानी एपल के सभी उत्पादों के लिए आईओएस नए नाम से मिलेंगे। इन्हें आईपैडओएस 26, मैकओएस 26, टीवीओएस 26, वॉचओएस 26 और विजनओएस 26 के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
WWDC 2025: Apple introduces iOS 26 with liquid glass design, will increase user privacy
Apple WWDC 2025 - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने सोमवार को अपने उत्पादों को आधुनिक और शानदार बनाने के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 26 लॉन्च किया है, जिसका बेसब्री से इंतजार था। यह बड़ा अपडेट है, जिससे आईफोन यूजर्स को न सिर्फ फोन के लुक्स में बदलाव नजर आएगा, बल्कि इससे उनकी गोपनीयता भी बेहतर होगी। एपल के सीईओ टिम कुक ने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो 13 जून तक चलने वाले वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी)-2025 में कहा, आईफोन और अन्य उत्पादों का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स और अपडेट लॉन्च किए गए हैं।कालीचरण की रिपोर्ट...

    आईओएस 26 : आईओएस 7 के बाद सबसे बड़ा बदलाव

    लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ आईफोन के लिए आईओएस 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया गया है, जबकि पिछले वर्जन आईओएस 17 के बाद आईओएस 18 आना था। यह बदलाव कैलेंडर वर्ष 2026 के साथ तालमेल बैठाने के लिए किया गया है। यानी एपल के सभी उत्पादों के लिए आईओएस नए नाम से मिलेंगे। इन्हें आईपैडओएस 26, मैकओएस 26, टीवीओएस 26, वॉचओएस 26 और विजनओएस 26 के नाम से जाना जाएगा। एपल में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रेग फेडेरिघी ने कहा, आईओएस 7 के रिलीज के बाद से यह सबसे बड़ा बदलाव है। सभी एप और यूजर इंटरफेस को नए तरीके से डिजाइन किया है। कई एप्स को नया रूप मिला है। कैमरा एप और सरल हो गया है।

    विज्ञापन

    एपल इंटेलिजेंस : कम मेहनत में ज्यादा काम कर सकेंगे यूजर्स

    एपल इंटेलिजेंस अब पूरे ऑपरेटिंग सिस्टम में शामिल हो गया है, जिससे यूजर्स कम मेहनत में ज्यादा काम कर सकते हैं। लाइव ट्रांसलेशन अब मैसेजेस, फेसटाइम और फोन में इंटीग्रेटेड है, जिससे रियल टाइम टेक्स्ट और वॉयस ट्रांसलेशन संभव हो गया है। यह पूरी तरह से डिवाइस पर ही होता है, जिससे आपकी बातचीत प्राइवेट रहती है।विजुअल इंटेलिजेंस भी यूजर्स को स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के साथ इंटरैक्ट करने में मदद करती है। चाहे वह किसी इमेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए चैटजीपीटी से पूछना हो, एप्स में प्रोडक्ट्स ढूंढना हो या इवेंट डिटेल्स को ऑटोमैटिकली कैलेंडर में जोड़ना हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन एप : एआई बताएगा किसने किया कॉल

    फोन एप को भी अपडेट दिया गया है। इसे यूनिफाइड लुक दिया गया है। इसमें फेवरेट्स, रिसेंट्स, वॉयसमेल्स और कीपैड एक ही जगह दिखाई देंगे। फोन ऐप को भी अपडेट किया गया है। इसे यूनिफाइड लुक दिया गया है। यहां आपके फेवरेट, रिसेंट और कीपैड एक ही जगह पर दिखाई देंगे। साथ में वॉयस मेल के लिए एआई समरी का फीचर जोड़ा गया है। इसके अलावा, अब एआई आपके लिए कॉल चेक कर सकेगा कि फोन आपके जानने वाले का है या किसी और का। एपल ने होल्ड असिस्ट फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से होल्ड के समय एआई आपके लिए फोन पर कॉलर के जवाब का इंतजार करेगा।

    वॉच ओएएस 26 : मिलेगा एआई फिटनेस कोच

    वॉच ओएस26 में वर्कआउट बडी नामक फीचर दिया गया है। यह एक एआई फिटनेस कोच है, जो आपको स्वस्थ और कनेक्टेड रखने में मदद करेगा। आपकी फिटनेस हिस्ट्री के आधार पर सुझाव देगा। कोई माइलस्टोन पार करने पर अपने यूजर को बधाई देगा। यह एपल इंटेलिजेंस के साथ अपनी तरह का पहला वर्कआउट अनुभव देता है। एपल वॉच पहनने वाले यूजर्स को उनकी लोकेशन के आधार पर सुझाव देगी। अगर कोई एपल वॉच पहनकर जिम गया है, तो उसे वर्कआउट से संबंधित सुझाव मिलेंगे।

    एपल कारप्ले : पूरी स्क्रीन नहीं घेरेगी इनकमिंग कॉल

    कारप्ले को लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ अब और भी ज्यादा शानदार बनाया गया है। इसमें अब इनकमिंग कॉल्स पूरी स्क्रीन नहीं घेरेंगी, बल्कि एक स्लीक ओवरले में दिखेंगी। इससे ड्राइविंग के दौरान कम डिस्ट्रैक्शन और ज्यादा नियंत्रण मिलेगा। नया कारप्ले में नए विजेट्स, टैपबैक इमोजी और ज्यादा रिस्पॉन्सिव यूआई हैं। ये सारे फीचर नए कारप्ले अल्ट्रा में भी आएंगे, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ चुनिंदा एस्टन मार्टिन मॉडल्स में ही मौजूद है।

    एपल गेम्स : दोस्तों की गतिविधियों को करेगा ट्रैक

    आईओएस 26 में एक नया एपल गेम्स एप भी मिल रहा है, जो आईफोन पर सभी गेमिंग के लिए एक सेंट्रल हब होगा। यह एप एपल आर्केड और एप स्टोर से टाइटल्स को इकट्ठा करता है। दोस्तों की गतिविधियों, उपलब्धियों और चुनौतियों को ट्रैक करता है। साथ ही, मेन इवेंट्स और अपडेट्स को सामने लाता है, जिससे खिलाड़ियों के लिए गेम्स को ढूंढना और उनका आनंद लेना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाता है।

    एपल म्यूजिक : अनुवाद के साथ कई भाषाओं में सुनें गाना

    एपल म्यूजिक में कई भाषाओं में गाना सुनने का आनंद उठा सकेंगे, क्योंकि इसमें अनुवाद की सुविधा दी गई है। ऑटोमिक्स फीचर इसे और खास बनाता है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता बिना किसी रुकावट के पेशेवर डीजे की तरह कई गानों को एक साथ मिलाकर सुन सकेंगे।

    मैकबुक : स्पॉटलाइट फीचर से आसान होगा सर्च करना

    स्पॉटलाइट फीचर के जरिये तेजी से पूरे मैक सिस्टम पर कुछ भी सर्च किया जा सकता है। इसकी मदद से आईफोन के एप भी मैक पर सिंक कर पाएंगे। इसके लिए एपल मिररिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, सफारी ब्राउजर में नया टैब बार पेश किया गया। यूजर्स को स्क्रीन पर पूरा वेब पेज दिखाई देगा।

    टीवी ओएस : हर सदस्य सेट कर सकेगा अलग प्रोफाइल

    टीवी ओएस में प्रोफाइल सेट करने का विकल्प मिलेगा। घर का हर सदस्य अपने लिए अलग प्रोफाइल सेट कर सकेगा। टीवी ओएस पर म्यूजिक एप में लिरिक्स को बड़े और बोल्ड लुक में देखने का आनंद उठाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें